देश

पवन कल्याण ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के हिंदुओं को दी दिवाली की शुभकामनाएं

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने दिवाली के अवसर पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को शुभकामनाएं दी हैं. अभिनेता से नेता बने इस शख्स ने गुरुवार को एक्स के जरिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को मेरी तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. खास तौर पर बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को इस त्योहार की बधाई.

भगवान श्री राम आपको इस स्थिति में शक्ति और साहस दें. हम सभी भारत में आपकी सुरक्षा और स्थिरता की कामना करते हैं और आप हमारी प्रार्थनाओं में शामिल हैं.”

उनकी भूमि पर धर्म की पुनर्स्थापना हो

जन सेना नेता ने यह भी उम्मीद जताई कि विश्व समुदाय और वैश्विक नेता पाकिस्तान और बांग्लादेश में “उत्पीड़ित” हो रहे हिंदुओं की “सुरक्षा और मौलिक अधिकारों” के लिए उनसे संपर्क करेंगे. पवन कल्याण ने कहा, “आज दिवाली के दिन आइए हम सभी बांग्लादेश और पाकिस्तान में सताए जा रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें. उनकी भूमि पर धर्म की पुनर्स्थापना हो.”

…और कभी पाकिस्तान नहीं लौटेगा

उपमुख्यमंत्री ने एक हिंदू बच्चे के गाने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “पाकिस्तान के एक हिंदू बच्चे का यह गीत विभाजन के गहरे दर्द के साथ भारत की आत्मा से फिर से जुड़ने की लालसा को दिखाता है. पोस्‍ट में लिखा, “पाकिस्तान में यह हिंदू बच्चा जो सिंधी गीत गा रहा है, वह है ‘अलबेलो इंडिया’, जो इस प्रकार है – ‘मेरा हिंदू पड़ोसी अलबेलो भारत के लिए रवाना हो रहा है. वह इस शुक्रवार को ट्रेन में सवार होगा और कभी पाकिस्तान नहीं लौटेगा.”

प्रदेश वासियों को भी दी शुभकामनाएं

पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उनकी खुशी की कामना करते हुए कहा कि यह त्योहार उनके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

14 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

60 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago