Pawan Singh BJP MLC Candidate
Pawan Singh BJP MLC Candidate: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और गायक पवन सिंह की राजनीतिक करियक को आखिर पंख लग गए हैं. लंबे समय से इस सुपरस्टार के राजनीतिक भविष्य को लेकर सस्पेंस चल रहा था. अब जाकर भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC Election) के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है. पवन सिंह को लंबे समय से अलग-अलग चुनावों में टिकटें मिलने की अटकलें लगाई जा रही थी.
MLC चुनाव में टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी को धन्यवाद देते हुए आभार जताया. उन्होंने कहा कि, मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी को दिल से आभार और धन्यवाद.
टिकट मिलने के बाद उन्हें बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लेकर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तक ने उन्हें बधाई संदेश दिया. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने उन्हें MLC चुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार बनाने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की.
आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय एवं एक अणे मार्ग, पटना में बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 हेतु उम्मीदवारों की घोषणा के उपरांत बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी तथा माननीय संगठन महामंत्री श्री भीखू… pic.twitter.com/sK7vthrb9f
— Pawan Singh (@PawanSingh909) June 6, 2026
पवन सिंह को टिकट मिलना उनके राजनीतिक करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया जा रहा है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था. उनके गाने को लेकर जब विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिये तो अंत में उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया. पवन सिंह इसके बाद बागी हो गए और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बिहार की काराकाट सीट से चुनावी रण में कूद पड़े. इस त्रिकोणीय लड़ाई में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि चुनाव के बाद भी पवन सिंह की लोकप्रियता कम नहीं हुई. उनके कद को भांपते हुए बीजेपी ने उन्हें मना लिया और फिर से पार्टी जॉइन कराई.
साल 2025 के विधानसभा चुनाव में पवन सिंह का बीजेपी ने भरपूर यूज किया. इसका परिणाम भी बीजेपी के पक्ष में रहा. पवन सिंह के गढ़ माने जाने वाले शाहाबाद इलाके में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद से यह तय माना जाने लगा कि बीजेपी उन्हें कोई बड़ा तोहफा देगी. अब जाकर उन्हें बीजेपी ने सीधे विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है.
पावर स्टार पवन सिंह को टिकट देकर बीजेपी ने ना सिर्फ भोजपुरी बेल्ट में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश की है, बल्कि एक बड़े जातीय जनाधार को भी साधा है. पवन सिंह क्षत्रिय समाज से आते हैं. बिहार की राजनीति में इस जाति की पकड़ इस बात से लगाई जा सकती है कि इस समय किसी एक जाति से सबसे ज्यादा विधायक क्षत्रिय समाज से ही हैं. ऐसे में बीजेपी ने पवन सिंह को अपने पाले में लाकर बिहार के युवाओं से लेकर एक बड़े जातीय वर्ग में गहरी पैठ बनाने की कोशिश की है. अब यह देखना होगा कि भोजपुरी सीनेमा का यह सरदार बीजेपी के लिए कितना असरदार साबित होगा.
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…