Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह गरम है. राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होना है. राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं. भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत सभी पार्टियां मतदाताओं को साधने में जुटी हैं. चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में नेताओं के भाषणों, जनसभाओं और रोड शो का सिलसिला जारी है.
इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरे और भाजपा से जुड़े अभिनेता-सिंगर पवन सिंह भी प्रचार मैदान में उतरे हैं. उन्होंने जहां एनडीए की जीत का भरोसा जताया, वहीं भाजपा सांसद रवि किशन को मिली धमकी पर भी कड़ा बयान दिया.
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने रवि किशन के समर्थन में कहा कि जो लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, उनका कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा, ”मैंने भी उस रिकॉर्डिंग का थोड़ा हिस्सा सुना है. जो लड़का बोल रहा था, उसने अपने गांव का नाम बताया और फिर कहा कि वह आरा में है. इन लोगों के पास बस यही सब करने के लिए बचा है. ये सब बकवास है.” पवन सिंह का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, कुछ दिन पहले गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है. रवि किशन ने बताया कि उस व्यक्ति ने न केवल उन्हें बल्कि उनकी माता के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और प्रभु श्रीराम के लिए भी अपमानजनक शब्द बोले.
एक्टर रवि किशन ने इस घटना को अपनी व्यक्तिगत गरिमा के साथ-साथ देश की संस्कृति और आस्था पर हमला बताया. रवि किशन ने अपने पोस्ट में कहा कि वे इन धमकियों से न तो डरेंगे और न झुकेंगे. वे जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म के मार्ग पर अडिग रहेंगे.
वहीं, पवन सिंह ने आगे बिहार चुनाव को लेकर भी बयान दिया और बताया कि बिहार की जनता इस बार एनडीए के पक्ष में उत्साहपूर्वक खड़ी है. उन्होंने कहा, ”हमारे जितने भी भाई हैं, सब चुनाव में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. मैं खुद मैदान में हूं और यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि हर ओर एनडीए की लहर फैली हुई है.”
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…