देश

Lok Sabha Election 2024: चुनाव लड़ने से इनकार के बाद पवन सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले, बोले- ‘मैंने अपनी बात रख दी है’

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने बीते शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था.

सोमवार को पवन सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि अब जो भी होगा अच्छा होगा. उन्होंने कहा, ‘मैंने बीजेपी अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी. जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको वाकिफ कराया जाएगा. समय पर सब बता दिया जाएगा.’

गौरतलब है कि शनिवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 197 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसमें आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया गया था. जिस समय भाजपा ने सूची जारी की थी, उस समय वह जिम में बैठकर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे थे और जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई, उन्होंने बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद दिया था.

उन्होंने कहा था कि आसनसोल से मुझे लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी माननीय पदाधिकारियों का वह अभिनंदन करते हैं.

ये भी पढ़ें: Faridabad: महिला को चलती ट्रेन से TTE ने दिया धक्का, शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला, जनरल टिकट लेकर चढ़ी थी AC कोच में

भोजपुरी के महंगे स्टार्स में होती है पवन सिंह की गिनती

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 में बिहार के आरा में हुआ था. वह एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं और भोजपुरी गीत लॉलीपॉप लागेलु… से फेमस हुए थे. भोजपुरी फिल्मों में उनके काम के लिए दो अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार भी उनको मिल चुका है.

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में उनके फॉलोवर्स हैं. अपने अभिनय और सिंगिग के साथ ही उनकी संपत्ति भी करोड़ों में है. रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह का अनुमानित नेटवर्थ करीब 6 से 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 50-65 करोड़ रुपये है. उनको भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

10 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

23 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago