देश

लालू यादव के तंज पर पीएम का पलटवार, बोले- देश मेरा परिवार, नड्डा-शाह ने X पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा

 JP Nadda Amit Shah wrote Modi ka pariwar on X: पीएम नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना के आदिलाबाद में थे. जहां उन्होंने 56 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी परिवारवादी पार्टियों पर निशाना साधता हूं तो विपक्ष कहता हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं. मैं आपके लिए ही बचपन में घर छोड़ा था और अब आप के लिए ही आपका पूरा जीवन खपा दूंगा.

बता दें कि पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी कोई चीज है क्या? ये आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं कहते हैं कि लोग परिवारवाद के लिए लड़ रहे हैं. आपके पास तो अपना परिवार नहीं है. आप हिंदू भी नहीं है. हर हिंदू किसी अपने के देहांत पर बाल-दाढ़ी छिलवाता है. आप बताओ आपने क्यों नहीं छिलवाया?

इसके बाद आज पीएम मोदी ने तेलंगाना में नाम लिए बिना लालू यादव पर निशाना साधा. पीएम के हमले के बाद भाजपा के नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिख दिया.

लालू यादव राजनीतिक जोकर हैं

वहीं उनके बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के डिप्टी विजय सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एक भ्रष्टाचारी और वंशवादी लोग हैं. ये राजनीतिक जोकर भी रहे हैं. वह बिहार के सम्मान को गिराते हैं. वह कहीं न कहीं बिहारियों को लज्जित करने का काम करते हैं.

वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पूरा देश उनका परिवार है.जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, वह सैनिकों के साथ सीमा पर दिवाली मनाते हैं वे उनका परिवार हैं. जब उन्होंने अपने देश के लिए खुद को समर्पित करने के लिए अपने परिवार को छोड़ा, उसी क्षण उन्होंने प्रतिज्ञा की, पूरा देश उनका परिवार है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

3 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

15 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

39 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago