देश

पवन सिंह का नया अवतार; ‘पावर स्टार’ से ‘माननीय’ बने, शपथ लेते ही उठाई बड़ी मांग

बिहार की राजनीति में आज (बुधवार) का दिन खास रहा, जब मशहूर भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने औपचारिक रूप से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के तौर पर शपथ ली. पटना स्थित विधान मंडल परिसर में आयोजित इस समारोह में कुल 10 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

शपथ ग्रहण की शुरुआत ललन प्रसाद से हुई, जो जनता दल यूनाइटेड से जुड़े हैं. इसके बाद भाजपा के अनिल ठाकुर, फिर लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी ने शपथ ली. चौथे नंबर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और ठीक उनके बाद पांचवें स्थान पर पवन सिंह ने शपथ ग्रहण किया. खास बात यह रही कि निशांत कुमार और पवन सिंह दोनों ही पहली बार सदन पहुंचे हैं.

इसके बाद महिला सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ. भारती मेहता छठे नंबर पर, शिवरानी देवी सातवें नंबर पर और भाजपा की शीला प्रजापति ने शपथ ली. आगे संजय मयूख और अंत में राष्ट्रीय जनता दल के सुनील कुमार सिंह ने शपथ ली.

पवन सिंह ने फिल्म सिटी की मांग उठाई

शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने कहा कि वह खुद एक कलाकार हैं और चाहते हैं कि बिहार में भी एक फिल्म सिटी बने. उनका कहना था कि अगर राज्य में फिल्म इंडस्ट्री विकसित होगी तो स्थानीय कलाकारों को बड़ा फायदा मिलेगा और उन्हें रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

निर्विरोध चुनाव से पहुंचा पूरा सदन

इस बार विधान परिषद की 10 सीटों पर कोई मुकाबला नहीं हुआ. सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे. कुल 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं, जबकि एक सीट विपक्ष को मिली. ये सभी सीटें विधानसभा कोटे से थीं और संख्या बल के आधार पर परिणाम पहले से ही तय माना जा रहा था. 11 जून को सभी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया था और करीब 20 दिन बाद अब उनका औपचारिक शपथ ग्रहण हुआ है.

यह भी पढ़ें:  लिवर, हार्ट और आंतें गायब… वेनेजुएला से आए देवरिया के मर्चेंट नेवी कर्मी के शव के साथ छेड़छाड़, आखिर क्या हुआ था जहाज पर?

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

1 minute ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

6 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

14 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

28 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

33 minutes ago