Indian national dies in Venezuela: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी राकेश चौहान की वेनेजुएला में हुई मौत ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया है. पहले हादसे और फिर हार्ट अटैक की बात कहने वाली शिपिंग कंपनी अब परिजनों के निशाने पर है. भारत में जब राकेश के शव का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ, तो उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंदरूनी अंग गायब मिले, जिसने अंग तस्करी और सोची-समझी हत्या के दावों को हवा दे दी है.
देवरिया के मर्चेंट नेवी कर्मी राकेश चौहान की वेनेजुएला में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. एक महीने बाद जब उनके शव को भारत ले आया गया और दोबारा पोस्टमार्टम हुआ, तो उनके शरीर से दिल, दिमाग, लिवर और फेफड़े जैसे कई अंग गायब थे. मृतक की पत्नी ने शिपिंग कंपनी पर फर्जी हस्ताक्षर करने, हत्या और अंग तस्करी का आरोप लगाते हुए सरकार से न्याय, मुआवजे और उच्चस्तरीय जांच की गुहार लगाई है.
क्या है पूरा मामला? (Merchant Navy Crew Rakesh Chauhan)
उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी राकेश चौहान की वेनेजुएला में जहाज पर ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शिपिंग कंपनी ने पहले इसे हादसा बताया, फिर हार्ट अटैक का दावा किया. करीब एक महीने बाद, 4 जून को जब राकेश का शव भारत पहुंचा, तो परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराया. इसमें राकेश के शरीर से दिल, दिमाग, लिवर, फेफड़े और आंत जैसे मुख्य अंग गायब मिले.
सहमति के बिना पोस्टमार्टम (allegations of missing body parts)
मृतक की पत्नी रंजना चौहान का आरोप है कि विदेश में उनकी सहमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया और अंगों की तस्करी के लिए उनके पति की हत्या की गई है. रंजना ने कंपनी पर शव सौंपने के बदले कागजों पर फर्जी हिंदी हस्ताक्षर (जबकि वह अंग्रेजी में साइन करती हैं) करने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है.
उच्चस्तरीय जांच, सख्त कार्रवाई, मुआवजा और नौकरी की मांग (Venezuela Suspected Death)
राकेश अपने पीछे छह महीने का बेटा छोड़ गए हैं, जिसका चेहरा भी वह आखिरी बार नहीं देख पाए. घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार टूट चुका है. डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने अंग गायब होने की पुष्टि की है. परिजनों ने सरकार से उच्चस्तरीय जांच, सख्त कार्रवाई, मुआवजा और नौकरी की मांग की है.
यह भी पढ़ें: कुर्सी मिलते ही सपा के इस नए नवेले नेता में आया ‘अहंकार’? अपनों के खिलाफ ही उगला जहर, वीडियो वायरल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


