देश

दिल्ली में नाले में गिरने से हो रही लोगों की मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. बीते दिनों 7 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक खुले नाले में गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य के ठेकेदार ने बिना कोई चेतावनी संकेत लगाए नाली को जगह-जगह खुला छोड़ दिया था. आयोग ने पाया कि हाल के दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में यह ऐसी पांचवीं घटना है.

आयोग का कहना है कि अधिकारियों की स्पष्ट लापरवाही के कारण यहां पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठता है. यह वास्तव में बहुत चिंताजनक है कि अधिकारियों की लापरवाही का संकेत देने वाली ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय राजधानी में होती रहती हैं. दिल्ली में डूबने और बिजली का करंट लगने से कई लोगों की जान चली गई थी, जिस पर आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया था और अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा था.

अब आयोग ने मुख्य सचिव, NCT (National Capital Territory) दिल्ली सरकार, पुलिस आयुक्त, दिल्ली, उपाध्यक्ष, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और आयुक्त, दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट में ऐसे सभी मामलों में एफआईआर की स्थिति, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और मृत व्यक्तियों के परिजनों को दिए गए मुआवजे को शामिल करने की उम्मीद है. आयोग का कहना है कि वह ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा उठाए गए व प्रस्तावित कदमों के बारे में भी जानना चाहेगा.

ये भी पढ़ें- “मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया”, रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी ने लिखा भावुक पोस्ट

आयोग ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में 8 अक्टूबर 2024 को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास में एक खुले नाले में गिरने से ढाई साल की एक बच्ची की जान चली गई थी. इसके अलावा सितंबर में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक खुले नाले में गिरने से एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. वहीं, अगस्त में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार में एक खुले नाले में सात वर्षीय लड़के का शव मिला था. यही नहीं, अगस्त में पश्चिम विहार इलाके में एक शख्स की नाले में गिरने से मौत हो गई थी. इससे अलावा जुलाई में पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एक नाले में गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हुई थी. उसी महीने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक कार नाले में गिर गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago