आस्था

Kanya Pujan Muhurat: 11 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी पर बन रहे कई संयोग, जानें कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

11 October Kanya Pujan Muhurat: इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल महा अष्टमी का व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा. इसके अलावा इसी दिन महा नवमी भी मनाई जाएगी. नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है, जबकि नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ ही कन्या पूजन के बाद नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, इस साल अष्टमी और नवमी के दिन कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. आइए जानते हैं नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि के लिए शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन के लिए शुभ समय और मुहूर्त.

अष्टमी-नवमी पर शुभ संयोग

पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर को है. इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग के अलावा रवि योग, सुकर्मा योग और धृति योग का विशेष संयोग बनेगा. ये सभी योग शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं. मान्यता है कि इन शुभ योगों में किसी भी कार्य को करने से उत्तम परिणाम प्राप्त होता है.

11 अक्टूबर (अष्टमी-नवमी) के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक

प्रातः संध्या मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक

विजय मुहू्र्त- दोपहर 2 बजकर 03 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक

संध्या मुहूर्त- शाम 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 09 मिनट तक

अमृत काल मुहूर्त- रात 11 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक

11 अक्टूबर को कन्या पूजन के लिए शुभ समय

चर (सामान्य) मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक

लाभ (उन्नति) मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक

अमृत (सर्वोत्तम) मुहूर्त- सुबह 9 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक

शुभ (उत्तम) मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजकर 34 मिनट तक

यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा कब है? जानें इस दिन किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Dipesh Thakur

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

19 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

30 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago