Categories: देश

झारखंड के लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं : गिरिराज सिंह

झारखंड में गढ़वा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लखैया गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हुआ. इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चिंता जताई है. उन्होंने झारखंड सरकार पर मुसलमानों से प्रेम करने का आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री ने बातचीत में कहा कि झारखंड में ऐसी घटनाएं आम बात हैं. हेमंत सरकार जब रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की शरणस्थली बन जाएगी, तो वोट बैंक के लालच में मुस्लिम समुदाय की जो भी गतिविधियां होंगी, उसे नजरअंदाज कर दिया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा, सुनने में आया है कि झारखंड के गढ़वा जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों द्वारा सड़क जाम की जा रही थी. सरकार को ऐसी घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए. अगर गढ़वा के लोग गढ़वा में मूर्ति विसर्जन नहीं करेंगे, तो कहां जाएंगे और कहां से रास्ता ढूंढेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में तुष्टीकरण की नीति, हेमंत सोरेन का मुस्लिम प्रेम, झारखंड के अंदर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की घुसपैठ और आदिवासियों के साथ लव जिहाद के मामले बताते हैं कि झारखंड अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है.

बिगड़ सकता सामाजिक सौहार्द

झारखंड के गढ़वा जिले की घटना इसका परिणाम और उदाहरण है. इस मामले पर झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “गढ़वा में एक गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पिछले 6-7 घंटों से रोक रखा है. पुलिस, विसर्जन रोककर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बजाय सिर्फ चिरौरी कर रही है. झारखंड पुलिस के डीजीपी तुरंत संज्ञान लेकर विसर्जन रोकने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सुनिश्चित कराएं, अन्यथा क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है.”

मामले को सुलझाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में मौजूद है और मामले को सुलझाने में जुटी हुई है. सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है. बताया जा रहा है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुट एक दूसरे के आमने सामने खड़े हो गए. इस दौरान पथराव भी हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सारा विवाद मूर्ति विसर्जन के रास्ते को हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

भारत में ARIN-AP की 11वीं वार्षिक बैठक शुरू, अपराध की कमाई की वसूली पर चल रही है मंथन

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…

2 minutes ago

हर महीने सहारा बदलती हैं ममता बनर्जी! कुणाल घोष पर अंडाकांड और बंगाल हिंसा को लेकर बरसे दिलीप घोष

Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…

2 minutes ago

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

15 minutes ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

22 minutes ago

हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’… 14 साल की फराह बलूच ने भारत से क्यों लगाई मदद की गुहार?

Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…

22 minutes ago

बुझ गया चिराग..; गोपालगंज मेले में इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, मां के सामने खून क्यों?

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…

24 minutes ago