देश

फ्लाइट में सफर के दौरान शख्स ने रेल मंत्री को दिया ये अनोखा आइडिया, 6 मिनट बाद ही मीटिंग के लिए आया बुलावा

Entrepreneur Latter to Railway Minister: राजधानी दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट में एक आंत्रप्रेन्योर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बिजनेस को लेकर प्रपोजल पिच भेजा. यात्री को जब ऐसा लगा कि सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की वजह से वह अपनी बात को सीधा रेल मंत्री तक नहीं पहुंचा सकता है तो उसे एक आइडिया सूझा. उसने, नैपकिन पेपर पर अपना आइडिआ लिखकर किसी तरह अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री) तक पहुंचाया. हालांकि, वह पूरी तरह से आश्वसत नहीं था कि उसके प्रस्ताव पर रेल मंत्री की मुहर लग जाएगी. मगर, जब फ्लाइट कोलकाता लैंड कर गई तो उसके महज 6 मिनट बाद ही उसे प्रपोजल पर आगे की बातचीत करने के लिए बुलावा आ गया.

फ्लाइट लैंड होने के 6 मिनट बाद ही आया कॉल

बता दें कि दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट के लैंड होने के महज 6 मिनट बाद ही अक्षय सतनालीवाला नाम के शख्स को पूर्वी रेलवे के मुख्यालय से जनरल मैनेजर मिलिंद के देउसकर के ऑफिस से कॉल आया. जिसके बाद बीते 6 फरवरी को ईस्टर्न रेलवे के हेडक्वॉर्टर में मीटिंग हुई. मीटिंग में दोनों के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि अलग-अगल इंडस्ट्रीज के सॉलिड वेस्ट किस तरह देश के विभिन्न हिस्सों में उस वेस्ट के खरीदार तक पहुंचाया जा सकता है. छत्तीसगढ़ के रायपुर से ओडिशा के राजगंगापुर तक ऐसा किया जा सकता है.

नैपकिन पेपर के जरिए रेल मंत्री तक पहुंचाया आइडिया

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 2 फरवरी 2024 का है. उस दिन वह दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट में सफर कर रहा था. उस फ्लाइट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सफर कर रहे थे. इस बात की जानकारी अक्षय सतनालीवाला नाम के आंत्रप्रेन्योर को हुई. उसने अपना बिजनेस आइडिया नैपकिन पेपर पर लिखकर रेल मंत्री को दिया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान आज, भारत बड़ा मुद्दा, सेना की पसंद नवाज बन सकते हैं पीएम

लेटर में यात्री ने क्या लिखा?

यात्री ने नैपकिन पेपर पर लिखा कि वह ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड को रिप्रिजेंट कर रहा है. जो कि पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है. लेटर में यात्री ने आगे लिखा कि अगर उसे एक मौका दिया जाता है तो वह यह दिखाना चाहेगा कि किस प्रकार रेलवे, रेलवे सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

8 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago