देश

UP में अखिलेश को झटका देने की तैयारी में जयंत, NDA में होंगे शामिल! जानें सियासी फाॅर्मूला

Jayant Choudhary May Join NDA Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है. पहले नीतीश कुमार फिर ममता और अब जयंत चौधरी. चर्चाएं हैं कि आरएलडी के जयंत चौधरी भी जल्द ही इंडिया गठबंधन को अलविदा कहकर एनडीए में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार बीजेपी आरएलडी को चार लोकसभा सीटें कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा देने की पेशकश की है. फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है. इतना ही नहीं केंद्र और राज्य के मंत्रिमंडल में एक-एक मंत्री पद का प्रस्ताव भी रखा है.

इन कयासों पर मुहर तब लगी जब आरएलडी के प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कई पार्टियां हमारे साथ गठबंधन के लिए आ रही हैं, बीजेपी ने पिछली बार भी गठबंधन की पेशकश की थी, इस बार भी पेशकश की जा रही है. 4 सीटों की बात हो रही है लेकिन हमने 12 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर ली है, हम तय करेंगे कि गठबंधन में किसके साथ चुनाव लड़ेंगे. जो पार्टी जनता और किसानों के हित में होगी. वही हमारी मांगों पर सहमत होगी. हम उनके साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ेंः फ्लाइट में सफर के दौरान शख्स ने रेल मंत्री को दिया ये अनोखा आइडिया, 6 मिनट बाद ही मीटिंग के लिए आया बुलावा

अखिलेश ने दी ये प्रतिक्रिया

जानकारी के अनुसार जयंत चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता से मुलाकात की. ऐसे में माना जा रहा है कि वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं. हालांकि पत्रकारों ने जब अखिलेश यादव से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी बहुत ही सीधे व्यक्ति हैं और राजनीति को समझते हैं. उम्मीद है कि वह किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देंगे.

यह है इंडिया छोड़ने की बड़ी वजह

जयंत के इंडिया गठबंधन से किनारे की बड़ी वजह सपा की ओर खराब व्यवहार बताया जा रहा है. आरएलडी को लगा कि एसपी ने उसके साथ खराब व्यवहार किया है. इतना ही नहीं अखिलेश ने आरएलडी को आवंटित सीटों पर उम्मीदवारों पर दबाव डाला. जानकारी के अनुसार इंडिया ब्लाॅक बनने के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गया गई. अखिलेश आरएलडी को हल्के में लेते रहे.

यह भी पढ़ेंः Nitish Kumar Meet to PM Modi: “अब NDA का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे”, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले सीएम नीतीश कुमार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

40 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

45 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

59 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago