दुनिया

पाकिस्तान चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मोबाइल-इंटरनेट सर्विस बंद, देर रात तक घोषित होंगे नतीजे

Pakistan General Election 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. पड़ोसी मुल्क में सार्वजनिक अवकाश के बीच वोटिंग सुबह 8 बजे जारी है. जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस बार नेशनल असेंबली के लिए 5, 121 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिसमें 4,807 पुरुष हैं जबकि 312 महिला उम्मीदवार हैं. इसके अलावा 2 ट्रांसजेंडर हैं. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग की मानें तो पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं. जिसमें से 266 उम्मीदवार डायरेक्ट वोटिंग प्रक्रिया के तहत चुने जाएंगे. पाकिस्तान में कुल 90,582 पोलिंग स्टेशन हैं. जबकि बूथों की संख्या 276,402 है.

चुनाव में मुख्य मुकाबला पाकिस्तान मुस्लिम लीग यानी नवाज शरीफ की पार्टी और भुट्टों परिवार की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच है. ऐसे में माना जा रहा है कि नवाज पीएम बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. माना जा रहा है कि वह चौथी बार देश के पीएम बन सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें सेना का भी समर्थन हासिल है. पाकिस्तान में माना जाता है कि जिस पार्टी को सेना का समर्थन हासिल हो वहीं पार्टी विजयी होती है.

ऐसे में माना जा रहा है कि सेना ने पाकिस्तान की तल्खियां बढ़ी हुई हैं. ऐसे में सेना नवाज शरीफ पर दांव लगा सकती है. बता दें कि नवाज शरीफ का पिछला कार्यकाल काफी विवादों से भरा रहा. उनके ऊपर करोड़ों रुपयों की हेराफेरी के आरोप लगे. इसके बाद पाकिस्तान की अदालत ने उन्हें उम्रकैद से लेकर 10 साल तक की सजा सुनाई.

यह भी पढ़ेंः Nitish Kumar Meet to PM Modi: “अब NDA का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे”, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले सीएम नीतीश कुमार

भारत इतना महत्वपूर्ण क्यों?

पाकिस्तान के हर चुनाव में भारत बड़ा मुद्दा होता है वजह है कश्मीर. नवाज शरीफ ने इस बार अपने चुनावी घोषणा पत्र में शांति का संदेश देने की कोशिश की है. नवाज पाकिस्तान की जनता को ये याद दिला रहे हैं कि उनके कार्यकाल में ही अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी तक पाकिस्तान आए थे. नवाज शरीफ भारत से रिश्ते ठीक करने की वकालत कर चुके हैं इसकी वजह है भारत की तरक्की. पाकिस्तान की जनता भी इस बात को मानती है कि भारत से अब दोस्ती में ही फायदा है.

2019 से भारत से व्यापार बंद

बता दें कि दोनों देशों के बीच 2019 से ही व्यापार बंद है. 2019 में पाकिस्तान में पुलवामा अटैक हुआ था. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया था ऐसे में वहां से आयात होने वाले सामानों पर से कस्टम ड्यूटी 200 फीसदी तक बढ़ा दी.

पाकिस्तान में चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में लगभग 6,50,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. चुनाव में कुल 12.85 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेगे. अफगानिस्तान और ईरान के साथ लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा और शाम 5 बजे तक बंद हो जाएगा. वहीं नतीजे कल शाम तक घोषित होंगे. बता दें कि पाकिस्तान में आम चुनावों के साथ 4 राज्यों के प्रांतीय चुनाव भी होंगे.

यह भी पढ़ेंः Jharkhand: हेमंत सोरेन को नहीं मिली कोर्ट से राहत, पांच दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

25 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

50 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago