देश

Hathras: पालतू ऊंट ने अपनी ही मालकिन को मार डाला बेरहमी से, हाथ चबाने के बाद जबड़े में फंसाया सिर, गई थी पानी पिलाने

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस से रूह को कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. इसी के साथ ये खबर सीख भी दे रही है कि पालतू जानवर कभी भी हिंसक हो सकते हैं, इसलिए हमेशा उनसे सावधान रहने की जरूरत है. यहां एक पालतू ऊंट ने उस वक्त अपनी मालकिन को बेरहमी से मार डाला जब वह उसे पानी पिलाने के लिए गई थीं. पहले ऊंट ने मालकिन का हाथ चबाया और उसके बाद सिर को जबड़े में फंसा लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मामला हाथरस के सासनी के गांव बसगोई से सामने आया है. यहां रविवार शाम को हुई घटना के बाद से पूरा गांव ऊंट से भयभीत हो गया है. तो वहीं सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से ऊंट को बांधकर उसे शांत करवाया वहीं स्वजन ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. जानकारी सामने आ रही है कि गांव बसगोई में रहने वाले पप्पू ऊंट गाड़ी से मजदूरी करते हैं और इसी की मदद से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. रविवार की शाम वह मजदूरी कर घर लौटे और ऊंट को बांध दिया. इसके बाद वह घर के अंदर चले गए. इतने में ही उनकी पत्नी प्रेमवती ऊंट को पानी पिलाने के लिए गईं कि तभी अचानक ऊंट बेकाबू हो गया और आतंक मचाना शुरू कर दिया, जब तक वह कुछ समझ पातीं या शोर मचा पातीं, उसने उनके ऊपर हमला कर दिया और उनका हाथ चबा डाला और सिर जबड़े में फंसा लिया. इस दौरान उनकी तेज आवाज सुनकर महिला को बचाने के लिए परिवार वाले भागे, लेकिन तब तक ऊंट का हमला इतना खतरनाक हो गया था कि कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका.

ये भी पढ़ें- UP ATS ने दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से था लिंक, बाबरी मस्जिद फैसले में लेना चाहते थे बदला

इसके बाद तुरंत पुलिस को बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से ऊंट को बंधवा दिया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. तो वहीं अब परिवारवालों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है तो दूसरी ओर हिंसक हुए ऊंट से गांव में दहशत फैल गई है. लोग उससे डरने लगे हैं. इस मामले में कोतवाल केशव दत्त शर्मा ने मीडिया को बताया कि, मृतका के परिवारवालों के मुताबिक ऊंट बिदक गया था. इस कारण उसने महिला पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई है. फिलहाल ऊंट की हालत ठीक है. तो वहीं परिवारवालों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

8 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago