यूटिलिटी

जानें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और इससे जुड़े फायदे

PMJJBY: सरकरा देश के नागरिकों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए कई तरह की स्कीमें चला रही है. देश के आम नागरिकों के लिए ऐसी ही एक योजना है, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना. इस बीमा योजना के जरिए देश के हर वर्ग को लाभ मिलता है. इस बीमा योजना के तहत पॉलिसी को खरीदन के लिए सालभर में एक बार बेहद कम राशि का भुगतान करना पड़ता है. जीवन ज्योति योजना की शुरुआत सरकार ने साल 2015 में की थी. देश के नागरिक प्रति वर्ष भुगतान कर इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं और इंश्योरेंस का लाभ उठा सकते हैं.

क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के आयु समूह वाले उन व्यक्तियों के लिए अपलब्ध है जिनके पास एक बैंक खाता हो और इस योजना से जुड़ने/अपने खाते से ऑटो-डेबिट के लिए सहमति देते हैं. इस योजना के तहत 2 लाख रुपय का जीवन सुरक्षा 1 जून से 31 मई तक की वर्ष की समयावधि के लिए होता है और यह नवीकरणीय है. इस योजना के तहत किसी भी कारणवश बीमाकृत व्यक्ति के मृत्यु के मामले में जोखिम सुरक्षा 2 लाख रुपय है. प्रीमियम की राशि प्रति वर्ष 436 रुपये है जिसे बीमाधारक के द्वारा दिए गए विकल्प के अनुसार बैंक खाते से एक किश्त में ही प्रत्येक वार्षिक सुरक्षा समयावधि पर योजना के तहत 31 मई को या उससे पहले ऑटो-डेबिट किया जाता है.

पीएमजेजेबीवाई की कुछ खास बाते

ये योजना सरल और सुविधाजनक है. इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को अपने निकटतम बैंक खाते के माध्यम से इस योजना में पंजीकरण कराना होता है. बैंक के माध्यम से योजना का लाभ सीधे मिलता है. किसी बीमा कंपनी के पास जाने की जरूरत नहीं होती है.

ये भी पढ़ें:दिल से जुड़ी बीमारियों को लेकर इन अफवाहों पर बिल्कुल न दें ध्यान, पहले जान लें सच्चाई

मृत्यु उपरांत बीमा राशि का भुगतान

पीएमजेजेबीवाई योजना के अंतर्गत यदि किसी भी बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को निर्धारित बीमा राशि प्रदान की जाती है. सबसे अच्छी बात यह राशि परिवार की आर्थिक सहायता करने में मदद करती है.

कम प्रीमियम होता है

पीएमजेजेबीवाई सरकारी योजना है. इसमें न्यूनतम प्रीमियम दरें निर्धारित की गई हैं. इसलिए यह सभी लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

10 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

28 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

36 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

49 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago