कनाडा में खालिस्तान समर्थक (फाइल फोटो)
Ottawa: खालिस्तान समर्थकों के बढ़ते नापाक मंसूबे बीते दिनों कनाडा में कई बार देखने को मिले. वहीं इस बार उन्होंने कनाडा में भारतीय राजनयिकों को धमकी दे डाली है. धमकी भरा उनका यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं वायरल हो रहे इस पोस्टर में खालिस्तान समर्थक और आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की फोटो भी लगी है और उसे ‘शहीद’ बताया जा रहा है. वहीं भारतीय राजनयिकों को ‘हत्यारा’ कहा गया है. बता दें कि खालिस्तान कमांडो फोर्स का मुखिया हरदीप सिंह निज्जर भारत के खिलाफ कई तरह की हिंसात्मक गतिविधियों और षडयंत्र में शामिल था. वहीं उसके उपर भारत सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. लेकिन पिछले महीने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
हिंदू मंदिरों को बनाता था निशाना
आतंकवादी हरदीप निज्जर पंजाब के जालंधर का रहने वाला था. वहीं कनाडा में वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था. इस दौरान उसने कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश भी रची थी.
इस तरह की गतिविधि बेहद खतरनाक
वरिष्ठ पत्रकार टेरी माइलवस्की ने खालीस्तान के इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये बेहद खतरनाक है. खालिस्तानी भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाकर अपना गुस्सा भड़का रहे हैं, जिन्हें वे “शहीद” (शहीद) हरदीप निज्जर का “हत्यारा” कहते हैं, जिसे 18 जून को सरे बीसी में माफिया शैली में गोली मार दी गई थी. किसी भी भारतीय भूमिका का कोई सबूत नहीं है. घोर गैरजिम्मेदाराना.
8 जुलाई को रैली
खालिस्तानी द्वारा जारी किए गए इस पोस्टर में 8 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे एक रैली की घोषणा की गई है. इसे ‘खालिस्तान फ्रीडम रैली’ का नाम दिया गया है. पोस्टर के मुताबिक यह रैली ग्रेट पंजाब बिजनेस सेंटर से शुरू होकर भारतीय दूतावास तक जाएगी. वहीं जारी किए गए पोस्टर में भारतीय राजनयिकों की फोटो भी लगी है वहीं उनकी तस्वीर के आगे ‘हत्यारा’ लिखा हुआ है. पोस्टर में नीचे दो मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं. बता दें कि कुछ महीनों पहले कई कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने कुछ भारतीय संस्थानों और हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया था. इसके अलावा दुनियाभर से ऐसी कई घटनाएं बीते दिनों सामने आई थीं.
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…