देश

नीट की दोबारा परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, NTA के संचालन की जांच के लिए उठी मांग

NEET Re-Examination: नीट 2024 का दोबारा परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका गुजरात के 56 छात्रों की ओर से दायर की गई है. याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से नीट का दोबारा परीक्षा जैसा कोई भी फैसला न सुनाने की सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ज्यादातर छात्रों ने दो साल की कड़ी मेहनत और 100 फीसदी लगन के साथ परीक्षा दिया था. ऐसे में परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के हित में नही होगा और ये उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है. याचिका में यह भी कहा गया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन दो परीक्षा कराने का आदेश देना सही नहीं होगा.

याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर की मांग

नीट यूजी से संबंधित दायर सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ 8 जुलाई को सुनवाई करेगी. नीट यूजी परिणाम 2024 के खिलाफ कई छात्रों, कोचिंग संस्थानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. अब तक लगभग 26 याचिका दायर की जा चुकी है. जिसमें NTA की ओर से भी कई याचिकाएं दायर की गई हैं. जिसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों में दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की गई है. याचिकाओं में कुछ में याचिकाकर्ताओं ने पेपर लीक का आरोप लगाया है तो कुछ ने पूरी परीक्षा रद्द करने और मेडिकल प्रवेश परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की गुहार लगाई है.

NTA के संचालन की जांच को लेकर उठी मांग

वहीं, कुछ याचिकाकर्ताओं ने NTA के संचालन की जांच करने की मांग की है. इसके अलावा भी बहुत कुछ है. बता दे कि 6 जुलाई से होने वाले नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट इनकार कर चुका है. दूसरी ओर इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को एक बड़ी कामयाबी मिली है. सीबीआई ने अमन सिंह को गिरफ्तार किया है. अमन सिंह कथित तौर पर नीट यूजी पेपर लीक मामले में मुख्य साजिशकर्ता है. इससे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. सीबीआई ने पेपर लीक घोटाले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है. घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों ने खुलासा किया है कि मुखिया कथित तौर पर बिहार के पटना और नालंदा में पेपर लीक नेटवर्क चलाता है और उसके बाद एक गिरोह का काम करता है.

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

9 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

10 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

10 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

11 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

11 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

11 hours ago