लाइफस्टाइल

अगर आपका भी है फैटी लिवर तो इन चीजों का बेहद कम करें सेवन, विशेषज्ञयों ने किया ये खुलासा

Diet Plan For Fatty Diseases: भारत में फैटी लिवर की बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. एक प्रसिद्ध हेपेटोलॉजिस्ट ने फैटी लिवर से ग्रसित रोगियों को घी और नारियल तेल जैसे सैचुरेटेड फैट का सेवन कम करने की सलाह दी है. फैटी लिवर रोग मोटापे और मधुमेह (diabetes) से संबंधित है. अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है और लंबे समय तक उच्च इंसुलिन स्तर इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बनता है. यह मेटाबॉलिज्म को बाधित करता है और अतिरिक्त ग्लूकोज को फैटी एसिड में बदल देता है जो लिवर में जमा हो जाता है.

डॉक्टर ने कहीं ये बात (Diet Plan For Fatty Diseases)

इसे अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग और नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग में वर्गीकृत (classified) किया जा सकता है. यह लिवर की सूजन और क्षति से जुड़ा होता है, जो अंततः (ultimately) फाइब्रोसिस सिरोसिस या लिवर कैंसर का कारण बनता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिवरडॉक के नाम से मशहूर डॉ. एबी फिलिप्स ने कहा, ‘भारत में यदि आपको चयापचय-विकार से संबंधित फैटी लिवर रोग है, तो अपने आहार में सैचुरेटेड फैट को सीमित रखें.’

इन चीजों का कम करें इस्तेमाल (Diet Plan For Fatty Diseases)

उन्होंने बताया, ‘इसका मतलब है कि घी, मक्खन (उत्तर भारत), नारियल तेल (दक्षिण भारत) और पाम तेल युक्त खाद्य पदार्थों का सीमित मात्रा में उपयोग करें. उन्होंने आगे कहा, ‘सैचुरेटेड फैट ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाता है. जिसके कारण लिवर में वसा और सूजन बढ़ जाती है.’ वहीं घी को पारंपरिक रूप से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, मगर डॉक्टरों ने कहा कि यह कोई सुपरफूड नहीं है. यह बहुत खतरनाक है. इसमें भरपूर वसा होती है और 60 प्रतिशत से अधिक सैचुरेटेड फैट होता है.

यह भी पढ़ें : आप पानी पुरी खाकर कैंसर, अस्थमा और अन्य बीमारियों को दे रहे दावत! हुआ ये खुलासा

उन्होंने इसे स्वस्थ (वनस्पति) बीज तेलों से बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिनमें सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट की मात्रा कम होती है. डॉ. एबी ने दैनिक खाना पकाने में विभिन्न प्रकार के बीज तेलों का उपयोग करने की भी सिफारिश की. उन्होंने खाद्य पदार्थों को तलने के बजाय बेक, उबाल, ब्रॉयल, ग्रिल या भाप में पकाने का सुझाव दिया. उन्होंने दैनिक भोजन में पौधे-आधारित प्रोटीन के हिस्से को बढ़ाने और फलों के रस के बजाय ताजे फलों को शामिल करने का भी आह्वान किया.

Uma Sharma

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

15 minutes ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

35 minutes ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

1 hour ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

2 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

3 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

3 hours ago