देश

पीएम मोदी ने महिलाओं का बढ़ाया मान, लखपति दीदी के जरिए बनाया आत्मनिर्भर : पद्मश्री फूलबासन बाई

छत्तीसगढ़ की सामाजिक कार्यकर्ता और ‘मां बम्लेश्वरी स्वयं सहायता समूह’ की अध्यक्ष पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इन 11 वर्षों में देश ने नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है.

लखपति दीदी के जरिए बनाया आत्मनिर्भर : पद्मश्री फूलबासन बाई

फूलबासन बाई ने कहा, “पीएम मोदी ने नारी सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है. महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिए लाखों महिलाओं को रोजगार मिला और वे आत्मनिर्भर बनीं. हम पढ़े-लिखे नहीं हैं. लेकिन, पीएम मोदी ने हम पर भरोसा किया और आज हमारी बहनें और माताएं लखपति दीदी बन गई हैं.”

उन्होंने गर्व से कहा कि दो दीदियों ने मिलकर न केवल अपने परिवार को संभाला, बल्कि पुरुषों के बराबर काम करके लखपति दीदी का दर्जा हासिल किया.

फूलबासन बाई ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का किया जिक्र

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए फूलबासन बाई ने कहा, “इस अभियान में दो बेटियों ने मां के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाई. यह बेटियों और माताओं के साहस और विश्वास का प्रतीक है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में घर-घर शौचालय बने, जिससे महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा बढ़ी. इस मिशन ने नारी सशक्तिकरण को नई दिशा दी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाई.”

आत्मनिर्भर भारत के तहत भी महिलाओं को कई तरह के रोजगार के अवसर मिले हैं. इस पर फूलबासन बाई ने कहा, “पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारी बहनें और माताएं अब खरबपति बन रही हैं. डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में भी 11 सालों में जबरदस्त काम हुआ है. पहले जहां काम करने में घंटों, दिन या हफ्तों लग जाते थे, वहीं अब डिजिटल तकनीक ने सब कुछ आसान और तेज कर दिया है.”

फूलबासन बाई ने कहा, “प्रधानमंत्री जी का यह विजन है कि भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाना. हम उनके इस विश्वास और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे.” उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को एक नए युग की शुरुआत बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में यह बदलाव साफ दिखाई देता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

37 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

48 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago