पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी
Varun Gandhi: यूपी के पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम लेकर एक बड़ा बयान दिया है. वरुण पीलीभीत के पूरनपुर ब्लॉक के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने अपनी तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से कर दी.
बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने कहा कि संसद भवन में मुझे एक लाख रुपए का तनख्वाह के रुप में एक चेक मिला. तो मैंने जाकर लोकसभा के अध्यक्ष महोदय से पूछा कि ये क्या है. उन्होंने कहा कि ये आपकी सैलरी है, तो मैंने कहा कि सेवा के लिए किसी सैलरी की जरूरत मुझे नहीं है. तब उन्होंने कहा कि हमारे यहां ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि आपकी सैलरी वापस ली जाए.
वरुण गांधी ने आगे कहा कि उस वक्त प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे, मैं उनके पास गया और कहा कि मुझे सरकारी गाड़ी, बंगला और सैलरी नहीं चाहिए. इस पर उन्होंने कहा – जब हम पढ़ते थे तो बताया गया था कि जब पंडित जवाहर लाल नेहरू संसद में प्रधानमंत्री बन कर गए थे, तब उन्होंने भी सबसे पहले यही कहा था कि मुझे सैलरी, बंगला और गाड़ी नहीं चाहिए. इस बात को बताकर वरूण ने अपनी तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू से कर दी.
उधर, वरुण गांधी के कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, वो बीजेपी में हैं. अगर वो भारत जोड़ो यात्रा में चलेंगे, उनको दिक्कत हो जायेगी. मेरी विधारचारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती है. मैं आरएसएस के ऑफिस में नहीं जा सकता, मेरा आपको गला काटना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: वरुण से मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं लेकिन उनकी विचाराधारा को स्वीकार नहीं कर सकता- बोले राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा कि मेरा जो परिवार है उसकी एक विचारधारा, एक अलग सोचने का तरीका है.. और जो वरुण हैं उन्होंने उस (भाजपा की) विचाराधारा को अपनाया और अपना बनाया है. जो मैं स्वीकार नहीं कर सकता. हालांकि, एक परिवार और वरुण के भाई होने की बात पर राहुल ने कहा, मैं वरुण से जरूर प्यार से मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं मगर उस विचाराधारा को स्वीकार नहीं कर सकता. दोनों विचारधाओं की आपस में लड़ाई चल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…