खेल

PHOTOS: हैदराबाद वनडे से पहले जूनियर NTR से मिले भारतीय खिलाड़ी, शेयर की खास पोस्ट

IND vs NZ 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए सोमवार, 16 जनवरी को हैदराबाद पहुंची. भारतीय खिलाड़ी सीरीज के पहले मैच से पहले सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से मिले, जो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के विदेशी अवार्ड शो में पुरस्कार जीतने का लुत्फ उठा रहे हैं. खिलाड़ियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से तेलुगु सुपरस्टार के साथ तस्वीरें शेयर करने से पहले जूनियर एनटीआर की पूरी टीम मीटिंग की तस्वीरें वायरल हो गईं. दुनिया के नंबर 1 T20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जूनियर एनटीआर के साथ अपनी पत्नी के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की.

हैदराबाद वनडे से पहले जूनियर NTR से मिले भारतीय खिलाड़ी

श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया का अगला टारगेट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज है. मंगलवार से शुरू हो रही सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. मैदानी जंग से पहलेभारतीय क्रिकेटर्स तमिल एक्टर जूनियर NTR से मिलने पहुंचे. ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. साथ ही चहल-सूर्या ने भी एक खास पोस्ट शेयर की.

 

ये भी पढ़ें: India vs Wales Hockey WC: ‘करो या मरो’, भारत की वेल्स से टक्कर, टीम इंडिया के पास आखिरी मौका!

रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया का अगला मिशन न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी फॉर्म कायम रखना होगा. केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हैं और माना जा रहा है कि ईशान किशन की प्लेइंग-11 में एंट्री पक्की है. जबकि शुभमन गिल ईशान की एंट्री से प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं, जिन्होंने अपने आखिरी वनडे में शानदार शतक जड़ा था. केएल की जगह मध्य क्रम में सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से वाइटवॉश करके आ रही है. विराट कोहली ने अपना फॉर्म जारी रखा और उन्होंने श्रृंखला में दो शतक जड़े और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. ऐसे में फैंस को कप्तान से भी काफी उम्मीदें होगी.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

-भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे मैच; 18 जनवरी (हैदराबाद) – दोपहर 1.30 बजे
-भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे मैच; 21 जनवरी (रायपुर) – दोपहर – 1.30 बजे
– भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे मैच; 24 जनवरी (इंदौर) – दोपहर – 1.30 बजे

वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

11 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

19 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

24 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

55 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago