Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PK का तेजस्वी पर तंज, कहा- 9वीं पास को चपरासी की नौकरी नहीं मिलती, लालू के बेटे हैं इसलिए उपमुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर उठाए सवाल

पटना- सियासत के समीकरण बिठाने में माहिर राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद  यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. PK ने तेजस्वी कि शैक्षणिक योग्यता पर बड़े सवाल उठाए हैं. नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि,  9वीं पास को चपरासी की नौकरी नहीं मिलती, लालू के बेटे हैं इसलिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं.

जाति के नाम पर वोट से होगा विकास ?

प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादज की पढ़ाई और योग्यता  पर बड़े सवाल उठाए हैं.प्रशांत ने  जनसुराज अभियान यात्रा के दौरान  क्षेत्रीय भाषा में बोलते हुए कहा, मान ली लालू जी लइका नौवां पास बा त उ बनत का मुख्यमंत्री, आ राउर लइका नौवां पास रही त ओकरा का चपरासियो के नौकरी मिलल? जेकर बाबूजी विधायक रही, मंत्री रही त ओकर लइका नौवां फेल त ओखे नौकरी मिल जाई. इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी और विकास जैसे गंभीर मुद्दे की बात की. उन्होंने  कार्यक्रम में आई महिलाओं  से पूछा कि जाति के नाम पर वोट देने से क्या उनका विकास होगा?

किशोर ने पलायन का उठाया मुद्दा

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जन सुराज  अभियान के दौरान पैदल यात्रा कर गांव-गांव पहुंच रहे हैं. उनकी यह यात्रा 3500 किमी तक चलेगी. शुक्रवार को इस यात्रा के छठे दिन प्रशात किशोर पश्चिम चंपारण जिले के जमुनिया से चलकर डूमरापुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बिहार के कई सारे मुद्दे पर बात की . उन्होंने बिहार से लगातार मुंबई और दिल्ली नौकरी की तलाश में जा रहे लोगों की बात की. पीके ने कहा कि,  6 महीने से 1 साल के अंदर वो सभी युवाओं को बिहार वापस लाने  की कोशिश करेंगे जो बेरोजगारी के चलते बिहार छोड़कर रोजी-रोटी कमाने  दूसरे शहरों में पलायन कर चुके हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital