भारतीय नागरिकों का दूसरा दल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा
Operation Ajay: इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध के बीच इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ऑपरेशन अजय चला रहा है. जिसके तहत शनिवार देर रात को 235 भारतीय नागरिकों का दूसरा दल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. जहां पर विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने भारतीयों का स्वागत किया. विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत सरकार इजरायल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए प्रतिबद्ध है. किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी. उन्हें सुरक्षित और सकुशल वापस लाया जाएगा.
इजरायल से भारत वापस लौटे नागरिकों में दो नवजात समेत 235 लोग हैं. इन लोगों को सुरक्षित इजरायल से निकालकर भारत लाया गया है. इससे पहले भारतीय वायुसेना 212 लोगों को इजरायल से लेकर दिल्ली पहुंची थी. इस ऑपरेशन के जरिए उन लोगों को लाया जा रहा है, जो इजरायल से भारत आने के इच्छुक हैं. ऑपरेशन अजय का उद्देश्य इजरायल में फंसे भारतीयों को किसी भी हाल में सुरक्षित वापस लाना है. ऑपरेशन अजय का ऐलान विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को किया था.
इजरायल में स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को भी भारतीयों के निकासी की प्रक्रिया जारी रहेगी. दूतावास ने X पर पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि दूतावास ने आज तीसरे बैच की विशेष उड़ान के लिए रजिस्टर्ड भारतीय नागरिकों को ईमेल से जानकारी दे दी है. यात्रियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के तहत किया जा रहा है. भारत आने के इच्छुक लोगों को दूतावास के डाटाबेस में अपनी जानकारी देनी होगी.
यह भी पढ़ेंं- लाशों के साथ बर्बरता, चारों तरफ बिखरा सामान…तस्वीरों में देखें Hamas की हैवानियत
बता दें कि इजरायल में करीब 18 हजार भारतीय हैं. जिसमें ज्यादातर संख्या छात्रों की है. जो वहां पर पढ़ाई कर रहे हैं. इसके अलावा हीरा व्यापारी और आईटी प्रोफेशनल्स हैं. भारत लाने के लिए नागरिकों का सारा खर्च सरकार खुद उठा रही है.
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को फिलीस्तीन समर्थक आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला बोल दिया था. जिसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान कर दिया था. हमास के बर्बर हमले का जवाब अब इजरायली सेना दे रही है. गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी की जा रही है. जिसमें हजारों की संख्या में आतंकी मारे जा चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…