ICC World Cup 2023

IND vs PAK World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs PAK World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और उसके चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दोपहर दो बजे से मुकाबला खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. दोनों टीमें विश्व कप के मौजूदा संस्करण में दो-दो मैच खेल चुकी हैं और दोनों में जीत दर्ज कर चुकी हैं. ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में दोनों टीमें अपनी बादशाहत साबित करना चाहेंगी.

भारत-पाक मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है. यहां बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आती है और इस कारण बल्लेबाजों को यह पिच बेहद रास आती है. यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. हालांकि मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, यहां स्पिनर्स भी अपना कमाल दिखाने लगते हैं. इस मैदान पर ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. ओस गिरने पर दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा. देखना दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने वाले कप्तान क्या फैसला लेते हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे मैच का आंकड़ें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अबतक 27 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 मैच में जीत दर्ज की है. वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज किया है. वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड एकदम क्लीन है और पड़ोसी मुल्क को टीम इंडिया ने हर बार पटखनी दी है. अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में हर बार पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा है. ऐसे में टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान इस हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें: IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के 5 सबसे घातक गेंदबाज, बड़े-बेड़े बल्लेबाज टेक देते थे घुटने, देखिए टॉप पर कौन

भारत के संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.

पाकिस्तान के संभावित प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी.

Vikash Jha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago