Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लाशों के साथ बर्बरता, चारों तरफ बिखरा सामान…तस्वीरों में देखें Hamas की हैवानियत

हमास के हमले के बाद से इजरायल की ओर से जावाबी कार्रवाई जारी है. आतंकी तो आतंकी आम नागरिक भी इसके चपेट में आ गए हैं. इस भीषण युद्ध में अब तक करीब 3600 लोगों की मौत हुई है.

हमास की हैवानियत

हमास की हैवानियत

Hamas: दुनियाभर में बीते एक सप्ताह से हमास और इजरायल के बीच युद्ध चर्चा में है. हर दिन हजारों लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं. बमबारी और गोलियों की बौछार के डर से धीरे-धीरे गाजा में रहने वाले लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है. इस बीच हमास की हैवानियत की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये आतंकी संगठन कितना खतरनाक है. ये तस्वीरें किबुत्ज रीम में आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल के बाद का बताया जा रहा है.

बता दें कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल के किबुत्ज में एक संगीत समारोह के दौरान हमास के आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे. किबुत्ज़ रीम के पास ट्राइब ऑफ नोवा ट्रान्स संगीत समारोह में गोलीबारी के बाद लोगों को छिपने के लिए भागते हुए देखा गया था. इतना ही नहीं सामने आई तस्वीरों में हमास के हैवानियत की पूरी कहानी दिख रही है.

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इसे इजरायली इतिहास का सबसे भयानक नरसंहार माना जा रहा है. यहीं से इजरायली नागरिकों को बंधक भी बनाया गया था. ताजा तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमास के आतंकी कार से लाशों को निकालकर सड़क पर फेंक रहे हैं. इतना ही नहीं ये तस्वीरें कत्लेआम की तबाही बयां कर रही है. चारों तरफ बिखरे सामान, लाशों का अंबार हमास की बर्बता की कहानी चीख-चीख कर बता रही है. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था. लाशों को सड़क पर फेंक दिया था.

बता दें कि हमास के हमले के बाद से इजरायल की ओर से जावाबी कार्रवाई जारी है. आतंकी तो आतंकी आम नागरिक भी इसके चपेट में आ गए हैं. इस भीषण युद्ध में अब तक करीब 3600 लोगों की मौत हुई है. गाजा पट्टी में हर तरफ मलबा ही मलबा देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली वायु सेना ने गुरुवार 12 अक्टूबर को कहा कि अब तक उन्होंने हमास के ठिकानों पर 6,000 बम गिराए हैं और हवाई हमलों में 3,600 से अधिक लोगों की मौत हुई है. युद्ध के कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले छह दिनों में गिराए गए बमों की संख्या, जो 6,000 है, यह चौंकाने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital