प्रतीकात्मक फोटो
PM Awas Yojana: देश के आम जनमानस को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार की तरफ से कई सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना इसी में से एक है. इस योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है. महाराष्ट्र के बीड जिले में भी हजारों लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं. इस योजना ने जिले में हजारों लोगों के पक्के घर का सपना पूरा किया है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) गरीबों के लिए एक आशा की किरण बनकर उभरी है. इस योजना के तहत अभी तक जिले में हजारों लोगों को पक्का आशियाना मिल चुका है. कभी कच्चे घरों में रहने को मजबूर लोग, आज पक्के घर में रह रहे हैं. लाभार्थियों ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए केंद्र सरकार की इस योजना की तारीफ की. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की सराहना की.
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी कृष्णा प्रकाश शिवगण ने कहा, “मुझे केंद्र की योजना की बदौलत रहने के लिए आवास मिला है. मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. इससे पहले मैं कच्चे घर में रहने को मजबूर था. बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता था. लेकिन, अब हमारा पूरा परिवार पक्के घर में रह रहा है. पीएम मोदी ने गरीबों के लिए बहुत सी योजनाएं लाई है, जिससे गरीबों को बहुत लाभ मिल रहा है.”
एक अन्य लाभार्थी श्यामराव मस्के ने बताया, “प्रधानमंत्री की बदौलत आज हम पक्के घर में रह रहे हैं. पीएम आवास योजना से लाभान्वित होकर हम बहुत खुश हैं, हम सरकार का आभार मानते हैं. प्रधानमंत्री गरीबों के लिए विशेष योजनाएं लाते हैं, जिससे सभी उन्हें आशीर्वाद देते हैं. इस योजना की बदौलत क्षेत्र में कई सारे लोग आज पक्के मकान में रह रहे हैं.”
ये भी पढ़ें: ‘PM मोदी हमारे ब्रांड एंबेसडर’, ऐसा क्यों बोले बीदरी कला के कलाकार?
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…