Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘PM मोदी हमारे ब्रांड एंबेसडर’, ऐसा क्यों बोले बीदरी कला के कलाकार?

PM Modi अपने घाना दौरे पर बीदरी कला के खास उपहार लेकर गए थे. उन्होंने इसे राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा को उपहार स्वरूप दिया था. अब इस पर कलाकारों ने खुशी जताई है.

PM Modi Brand Ambassador Of Bidri Art

पीएम मोदी ने बीदरी कला को दिलाई पहचान

PM Modi Brand Ambassador Of Bidri Art: पीएम मोदी अपने विदेश दौरों पर भारत की कला और संस्कृति का प्रचार करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान घाना के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और स्पीकर को खास गिफ्ट दिए. इसने कर्नाटक की बीदरी कला की ख्याति में चार चांद लगा दिए हैं. बीदरी कलाकारों ने पीएम मोदी से खुद को मिली इस नई पहचान पर रविवार को खुशी व्यक्त की. उन्होंने बताया कि बहमनी सुल्तानों के शासनकाल के दौरान फारसी कला से शुरू हुआ यह शिल्प यहां के कारीगरों द्वारा पांच शताब्दियों से जारी है. अब प्रधानमंत्री ने इसे ब्रांड बना दिया है.

घाना के राष्ट्रपति को दिया था उपहार

पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा को 500 साल पुराना पारंपरिक बीदरी बर्तन भेंट किया, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है. बहमनी सल्तनत के दौरान शुरू हुई बीदर की बीदरी कला ने वैश्विक पहचान हासिल कर ली है. उन्होंने पारंपरिक इतिहास वाला बीदरी वेयर फूलदान भेंट किया.

कलाकार ने जताई खुशी

बीदर के एक कलाकार ने आईएएनएस से कहा कि यह देखकर कि हमारी बनाई हुई चीज को इतने ऊंचे स्तर पर प्रदर्शित किया जा रहा है, हमें गर्व से भर देता है. यह जानकर कि हमारा काम इतनी प्रसिद्धि तक पहुंच गया है, हम अभिभूत और भावुक हो गए. हालांकि, इसे बनाने वाले कारीगरों को हमेशा पूरी पहचान नहीं मिलती, लेकिन यह जानकर विशेष खुशी होती है कि हमारे हाथों से बनी एक कलाकृति इतनी महान शख्सियत को उपहार में दी गई है.”

बीदरी कला को चुनना गर्व की बात

एक कलाकार ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हुई कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने घाना के राष्ट्रपति को बीदरी वेयर फूलदान भेंट किया. यह सचमुच बहुत गर्व की बात है. हमारे देश में कई पारंपरिक कलाएं हैं, और उनमें से, विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बीदरी कला को चुनना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है.”

विशेष उपहार देते हैं PM मोदी

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी हमेशा से ही अपनी विदेश यात्राओं के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित करते हैं. इस बार, 30 साल बाद, उन्होंने घाना का दौरा किया और घाना के राष्ट्रपति को लगभग 500 साल पुराने प्राचीन हस्तशिल्प से बना बीदरी वेयर फूलदान भेंट किया. यह भारत और घाना के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ ही भारत और कर्नाटक की प्राचीन कला के प्रसार का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: मिजोरम को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली ऐतिहासिक परियोजना तैयार, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital