देश

PM Kisan Yojana: क्या एक ही जमीन पर पिता-बेटे या दो भाइयों को मिल सकती है 6,000 रुपये की किस्त? जानिए नियम

PM Kisan Yojana eligibility: देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है. यह रकम किसानों के खेती-किसानी से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने में मदद करती है. हालांकि, योजना को लेकर ग्रामीण इलाकों में आज भी कई तरह की गलतफहमियां बनी हुई हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर एक ही जमीन पर पिता-बेटा या दो भाई खेती करते हैं तो क्या दोनों को योजना का लाभ मिलेगा?

पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों को माना जाता है एक परिवार

पीएम किसान योजना की गाइडलाइंस के अनुसार पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों को एक ही परिवार माना जाता है. यदि किसी कृषि भूमि में पिता और उनके नाबालिग बेटे का नाम दर्ज है, तब भी योजना का लाभ केवल एक सदस्य को ही मिलेगा. सामान्य तौर पर यह राशि परिवार के मुखिया यानी पिता के खाते में भेजी जाती है. सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए बनाई है ताकि एक ही परिवार को दोहरा लाभ न मिल सके.

बालिग बेटे को कब मिल सकता है अलग लाभ?

स्थिति तब बदल जाती है जब बेटा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो और सरकारी राजस्व रिकॉर्ड यानी खतौनी में उसका नाम अलग हिस्सेदार या सह-खातेदार के रूप में दर्ज हो. ऐसे में वह अपना अलग राशन कार्ड बनवाकर और अपनी अलग पहचान के आधार पर पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर सकता है. यदि उसके नाम पर कृषि भूमि का स्पष्ट रिकॉर्ड मौजूद है तो वह योजना का लाभ पाने का पात्र हो सकता है. लेकिन यदि पूरी जमीन केवल पिता के नाम पर है और बेटा सिर्फ खेती का काम करता है, तो उसे अलग से किस्त नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें: ‘हम नमाज नहीं होने देंगे’, भोजशाला में आधी रात को क्यों भड़के किसान? तनाव की आशंका पर अलर्ट

दो भाइयों को कब मिलेगा योजना का फायदा?

पैतृक संपत्ति में दो भाइयों का नाम होना आम बात है. यदि सरकारी भूलेख में दोनों भाइयों का नाम अलग-अलग हिस्सेदार के रूप में दर्ज है और दोनों के परिवार अलग हैं, यानी दोनों के अलग राशन कार्ड बने हुए हैं, तो दोनों पीएम किसान योजना का लाभ ले सकते हैं. लेकिन यदि जमीन का बंटवारा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है और दोनों एक संयुक्त परिवार के रूप में रह रहे हैं, तो पूरे परिवार में केवल एक सदस्य को ही योजना की किस्त मिलेगी.

लाभ पाने के लिए पूरी करनी होंगी ये जरूरी शर्तें

यदि एक ही जमीन के दो अलग-अलग हिस्सेदार योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना होगा. सबसे पहले दोनों के नाम भूलेख में स्पष्ट रूप से अलग हिस्सेदार के रूप में दर्ज होने चाहिए. इसके अलावा आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और डीबीटी सुविधा सक्रिय होनी चाहिए. बैंक खाते और आधार में नाम की स्पेलिंग एक जैसी होना भी जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती से भी किस्त अटक सकती है. साथ ही ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन पूरा होना अनिवार्य है. सभी दस्तावेज सही होने पर पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सकता है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago