Bharat Express DD Free Dish

तसलीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता लौटीं, विवादों के बीच वापसी

Taslima Nasrin Kolkata Return: मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं. 2007 में विरोध प्रदर्शनों के चलते उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था.

Taslima Nasrin Kolkata Return: मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं. 2007 में उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था जब कट्टरपंथियों ने विरोध किया था. उस समय लेफ्ट सरकार ने उन्हें राज्य से बाहर जाने को कहा था. बाद में टीएमसी की सरकार आई लेकिन उनकी वापसी नहीं हो सकी. तसलीमा महिलाओं के मुद्दों और कट्टरपंथ पर लगातार लिखती रही हैं, जो उनके लिए मुश्किलें भी लेकर आया.

बांग्लादेश से लेकर बंगाल तक सफर

तसलीमा को पहले बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था. वहां से वह बंगाल आईं और कोलकाता में रहने लगीं. 2007 में विरोध प्रदर्शन के चलते उन्हें यहां से भी जाना पड़ा. तब से वह कोलकाता नहीं लौटी थीं. शुक्रवार को एयरपोर्ट पर उनकी लैंडिंग के साथ यह लंबा इंतजार खत्म हुआ. वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई हैं और इस यात्रा को लेकर उन्होंने खुशी जताई है.

विवादित किताबें और बैन

उनके उपन्यास ‘लज्जा’ ने बांग्लादेश में बड़ा विवाद खड़ा किया था. इसमें उन्होंने एक हिंदू परिवार के उत्पीड़न की कहानी लिखी थी. इसके बाद उनकी किताब ‘द्विखंडितो’ आई, जिस पर बंगाल में भी हंगामा हुआ. कट्टरपंथियों का आरोप था कि यह इस्लाम का अपमान करती है. 2003 में इस किताब को बंगाल सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था.

करीब ढाई दशक से प्रवास

करीब ढाई दशक से तसलीमा दुनिया भर में प्रवास कर रही हैं. लेकिन बांग्लादेश और बंगाल उनके लिए बंद दरवाजे बने रहे. अब जाकर उन्हें बंगाल लौटने का मौका मिला है.

ये भी पढ़ें-हिंदू-मुस्लिम की आग में सुलग रहा नेपाल, 8 साल में 17वीं बार हिंसा, किसने सुलगाई चिंगारी?

बांग्लादेश पर उनकी कलम

‘द्विखंडितो’ में उन्होंने लिखा था कि बांग्लादेश में कट्टरपंथ चरम पर है और महिलाएं अक्सर इसका शिकार होती हैं. गांवों में मौलानाओं के फतवे महिलाओं पर भारी पड़ते हैं. इसी साल बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है और अब उनकी वापसी संभव हो सकी है. भाजपा नेताओं का कहना है कि पहले उन्हें कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए बाहर किया गया था लेकिन अब राज्य में उन्हें कोई खतरा नहीं होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read