प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर के युवाओं को 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नए नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे.
इस बार रोजगार मेला देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. चयनित उम्मीदवार केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे. इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं.
सरकार का कहना है कि रोजगार मेले का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाना है, ताकि युवाओं को समय पर नौकरी के अवसर मिल सकें.
रोजगार मेले की शुरुआत के बाद अब तक 18 मेलों का आयोजन किया जा चुका है. इन कार्यक्रमों के जरिए करीब 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. जनवरी में आयोजित 18वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री ने कहा था कि युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने बताया था कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में पूरा करने के लिए ही रोजगार मेले की शुरुआत की गई थी.
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और सरकार युवाओं के लिए देश और विदेश दोनों जगह रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है. उनके मुताबिक, कई देशों के साथ व्यापार और आवाजाही से जुड़े समझौते किए जा रहे हैं, जिससे भारतीय युवाओं के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं. इसके अलावा, देश में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से निर्माण और अन्य क्षेत्रों में रोजगार बढ़ा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है. देश में करीब दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं, जो लाखों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं. साथ ही, ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के कारण एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…