Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नौकरी का तोहफा देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. यह कार्यक्रम 47 शहरों में आयोजित होगा और चयनित उम्मीदवार विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे.

PM Modi 19th Rozgar Mela

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर के युवाओं को 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नए नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे.

47 शहरों में होगा आयोजन

इस बार रोजगार मेला देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. चयनित उम्मीदवार केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे. इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं.

सरकार का कहना है कि रोजगार मेले का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाना है, ताकि युवाओं को समय पर नौकरी के अवसर मिल सकें.

अब तक 12 लाख युवाओं को मिला रोजगार

रोजगार मेले की शुरुआत के बाद अब तक 18 मेलों का आयोजन किया जा चुका है. इन कार्यक्रमों के जरिए करीब 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. जनवरी में आयोजित 18वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री ने कहा था कि युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने बताया था कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में पूरा करने के लिए ही रोजगार मेले की शुरुआत की गई थी.

युवाओं के लिए बढ़ रहे नए अवसर

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और सरकार युवाओं के लिए देश और विदेश दोनों जगह रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है. उनके मुताबिक, कई देशों के साथ व्यापार और आवाजाही से जुड़े समझौते किए जा रहे हैं, जिससे भारतीय युवाओं के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं. इसके अलावा, देश में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से निर्माण और अन्य क्षेत्रों में रोजगार बढ़ा है.


ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर: शिक्षा मंत्रालय ने SMC Guidelines पर जारी किया स्पष्टीकरण, लोगों ने CMD उपेंद्र राय को कहा धन्यवाद


स्टार्टअप और डिजिटल सेक्टर से बढ़ी नौकरियां

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है. देश में करीब दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं, जो लाखों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं. साथ ही, ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के कारण एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital