देश

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को सुनने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए.

सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लिए ‘सेवा’ सर्वोपरि है, जबकि विपक्षी नेताओं की नजर केवल ‘मेवा’ पर रहती है. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया.

हमेशा राष्ट्रहित और लोकतंत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विशेष महत्व रखता है. आज से 25 वर्ष पहले इसी दिन नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया और इसके बाद प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं.

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा और जनसंघ की विचारधारा ने हमेशा राष्ट्रहित और लोकतंत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. आपातकाल के दौरान जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने संगठन का विलय तक किया. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है. उन्होंने विपक्षी इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ऐसे नेतृत्व के साथ लोग काम कर रहे हैं, जिनके मन, दिल और कार्य में सेवा है, जबकि दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं के लिए ‘मेवा’ महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत और समृद्ध बिहार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा.

कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की

सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, बिजली और पीएम सूर्य घर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों के जीवन में बदलाव लाना है. आयुष्मान भारत के तहत करोड़ों लोगों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिली है. वहीं, जल जीवन मिशन के माध्यम से बड़ी संख्या में घरों तक नल से पानी पहुंचाया जा रहा है. किसानों के खाते में सीधे सहायता राशि भेजने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की समीक्षा का भी उन्होंने उल्लेख किया.

विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लिए संकल्प लेने की अपील की

उन्होंने जीविका दीदियों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं. उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार की एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर सरकार आगे बढ़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब बिहार समृद्ध बनेगा. उन्होंने लोगों से विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की. सभा मे विकसित भारत का संकल्प भी दोहराया गया. सभा के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

यह भी पढ़ें-‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

17 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

30 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

45 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

58 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

1 hour ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

1 hour ago