देश

PM Modi 75th birthday: जन्मदिन पर कर्मभूमि काशी में उत्साह, 500 स्कूली बच्चों ने अनोखे अंदाज में किया विश

PM Modi 75th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को लेकर उनकी कर्मभूमि काशी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर वर्ग ने इस अवसर को उत्सव की तरह मना रहे है.

वाराणसी के लोहता क्षेत्र में स्थित शीतला चिल्ड्रन स्कूल में बच्चों ने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस खास मौके पर करीब 500 बच्चों ने मिलकर स्कूल परिसर में मानव श्रृंखला बनाई और जोश के साथ “हैप्पी बर्थडे टू यू, मोदी जी” के नारे लगाए. बच्चों की इस ऊर्जा और उत्साह ने पूरे माहौल को जीवंत और यादगार बना दिया.

बच्चों ने बड़े उत्साह से की तैयारी

शीतला चिल्ड्रन स्कूल के शिक्षक प्रीतम विश्वकर्मा ने बताया, “बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस आयोजन की तैयारी की थी. वे अपने प्रिय प्रधानमंत्री को इस खास दिन पर बधाई देना चाहते थे. यह नजारा देखकर गर्व महसूस हो रहा है.”

बच्चों ने न केवल मानव श्रृंखला बनाई, बल्कि रंग-बिरंगे पोस्टर और बैनर भी तैयार किए, जिनमें प्रधानमंत्री के लिए शुभकामना संदेश लिखे थे.

स्कूल की छात्रा संस्कृति सिंह ने कहा, “पीएम मोदी हमारे लिए प्रेरणा हैं. उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. हमने उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए यह छोटा सा प्रयास किया.”

रक्तदान, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन

वहीं, छात्र देवांश पांडे ने उत्साह से कहा, “पीएम मोदी का जन्मदिन हमारे लिए उत्सव जैसा है. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं.”

काशी में इस अवसर पर कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं. जगह-जगह रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है.

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में काशी के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है.

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएम मोदी ने काशी को न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है. यह उत्साह केवल वाराणसी तक सीमित नहीं था. पूरे देश में लोग सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दे रहे थे.

ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi Birthday: योग, ध्यान और सादा खाना, पीएम मोदी की सेहत का फॉर्मूला

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

37 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

51 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

1 hour ago