प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में जुटे पीएम मोदी आज (11 अप्रैल) देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे. पीएम मोदी ने ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सरकार की उलब्धियां गिनाईं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे. आज आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है.
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी. दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था. ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की. आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं.”
पीएम ने कहा, “कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक Infrastructure नहीं बना पाई. आज देखिए, सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं. जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे. अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है.
देश में जो लूट मची हुई थी, उस लूट को मोदी ने बंद किया है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है. कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सब कुछ है. लेकिन मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है.”
-भारत एक्सप्रेस
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…