salman khan
Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. आपको बता दें ईद 2025 में सुपरस्टार सलमान खान, जाने माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस साथ मिलकर “सिकंदर” बनकर पर्दे पर छाने वाले हैं.
सलमान खान ने 11 अप्रैल यानी ईद के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. इसके टाइटल की घोषणा के साथ ही पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा ‘इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो. आप सभी को ईद मुबारक!’
एआर मुरुगादॉस ने आमिर खान और आसिन स्टारर फिल्म ‘गजनी’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ का भी निर्देशन किया है.
सिकंदर के अलावा भाईजान की झोली में और भी बड़ी फिल्में हैं. वो करण जौहर की ‘बुल’ में नजर आएंगे. इसके अलवा ‘टाइगर वर्सेस पठान’ और ‘किक 2’ जैसी मूवीज पर काम कर रहे हैं.
ईद के मौके पर इस साल अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा बड़े मियां छोटे मियां आज रिलीज हुई है. इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म मैदान भी थिएटर्स में चल रही है. अब, सभी के बीच में फिल्म के बारे में और अधिक जानने पाने की उत्सुकता है. इतना ही नहीं सभी ने अभी से ही फिल्म देखने के लिए दिन गिनना शुरू कर दिया है. तो, तैयार कर लीजिए खुद को एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी यात्रा पर निकलने के लिए, क्योंकि ईद 2025 अब और भी ज्यादा थ्रिलिंग होने वाली है.
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…