देश

Independence Day 2023: भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था तब हमने इसे रोका और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रतचा दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने इसके बाद को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “2014 में जब हम सत्ता में आए तो वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम 10वें स्थान पर थे. आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. यह ऐसे ही नहीं हुआ. जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था, तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई.

“आज भारत को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है”

पीएम ने कहा, आज भारत को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है. बीते वर्ष में जिस प्रकार भारत के कोने-कोने में G20 के अनेक आयोजन हुए, उससे दुनिया को भारत के सामान्य जन के सामर्थ्य, भारत की विविधता का परिचय हुआ है.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: आजादी का महापर्व मना रहा पूरा देश, सीएम योगी समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

“विश्व व्यवस्था को आकार देने में 140 करोड़ लोगों की क्षमता देखी जा सकती है”

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद एक नई विश्व व्यवस्था, एक नया भू-राजनीतिक समीकरण बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. भू-राजनीति की परिभाषा बदल रही है. आज नई विश्व व्यवस्था को आकार देने में 140 करोड़ लोगों की क्षमता देखी जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

58 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago