देश

“मैंने घर छोड़ा है लेकिन खुद के लिए या मौज-मस्ती के लिए नहीं”, DMK पर पीएम मोदी का करारा प्रहार

PM Modi In Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (4 मार्च) तमिलनाडु के कलपक्कम पहुंचे. जहां पर उन्होंने हजारों करोड़ रुपये विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक रैली को भी संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने डीएमके पर जमकर हमला बोला.

“तमिलनाडु के प्रति मेरा लगाव बहुत पहले से है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “तमिलनाडु के प्रति मेरा लगाव बहुत पहले से है. मुझसे आपका प्रेम बहुत पुराना है, लेकिन इधर कुछ वर्षों से मैं जब भी तमिलनाडु आता हूं तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है, इन्हें इस बात से तकलीफ होती है कि भाजपा का जनाधार लगातार यहां बढ़ रहा है.”

“DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है”

पीएम मोदी ने DMK सरकार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डीएमके सरकार ने चेन्नई के लोगों की जरूरतों, आपके सपनों से मुंह फेर रखा है. अभी कुछ समय पहले इतना बड़ा चक्रवात आया, लेकिन DMK सरकार ने मदद करने की जगह लोगों की मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया. DMK के लोग संकट के समय संकट प्रबंधन नहीं करते बल्कि मीडिया प्रबंधन करते हैं. इसी से पता चलता है कि DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है.”

उन्होंने कहा, “भाजपा की केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए भारत सरकार अनेक योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों को भेज रही है. इन विकास कार्यों के लाखों करोड़ रुपये लूटने में DMK को दिक्कत आ रही है, इस बात से यहां का एक परिवार बहुत परेशान है, इसलिए DMK के लोग सोच रहे हैं कि अगर पैसे नहीं तो कम से कम इन कामों का क्रेडिट ही ले लें. मैं DMK को बताना चाहता हूं कि मोदी तमिलनाडु के लोगों का पैसा आपको लूटने नहीं देगा.”

“परिवारवादी पार्टियां सिर्फ और सिर्फ अपने भविष्य की सोचती हैं”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “परिवारवादी पार्टियां सिर्फ और सिर्फ अपने भविष्य की सोचती हैं, जबकि मोदी देश के भविष्य का सोचकर काम कर रहा है. परिवारवादी पार्टियों के समय देश के 18,000 गांव में बिजली नहीं थी, देश के ढाई करोड़ से ज्यादा घर अंधेरे में थे. 21वीं सदी की बहुत बड़ी चुनौती ऊर्जा सुरक्षा है, आज हमारी सरकार इस दिशा में भी तेजी से काम कर रही है.”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी 56 हजार करोड़ की सौगात, बोले- ‘यहां तुम भी खाओ हम भी खाएं की सरकार’

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि “DMK और कांग्रेस जैसी पार्टियां कहती हैं ‘परिवार पहले’, और मोदी कहता है ‘देश पहले’, इसलिए अब INDI गठबंधन के लोगों ने मुझे गाली देने का नया फॉर्मूला निकाला है. ये लोग कहने लगे हैं मोदी का परिवार ही नहीं है. क्या जिनका परिवार है उन्हें भ्रष्टाचार करने का, सत्ता परिवार के लोगों के लिए हड़पने का लाइसेंस मिल जाता है?… मैंने घर छोड़ा है लेकिन खुद के लिए या मौज-मस्ती के लिए नहीं, बल्कि मेरे देश के लिए. मेरा देश ही मेरा परिवार है, 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं…जिसका कोई नहीं वे भी मोदी के हैं और मोदी उनका है, मेरा भारत मेरा परिवार.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

13 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

20 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

21 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

25 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

29 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

52 minutes ago