आरएलएडी अध्यक्ष जयंत चौधरी
लोकसभा चुनाव का ऐलान कभी भी हो सकता है. ऐसे में अब सभी पार्टियां अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी तेजी के साथ कर रही है. एनडीए के साथ गठबंधन करने वाली जयंत चौधरी की आरएलडी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. आरएलडी को उत्तर प्रदेश की दो सीटें मिली हैं. जिसमें बागपत और बिजनौर लोकसभा सीट शामिल है.
आरएलडी की ओर से जारी लिस्ट में बागपत और बिजनौर सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. बागपत से राजकुमार सांगवान तो बिजनौर से चंदन चौहान को टिकट दिया है. इसके अलावा पार्टी ने विधान परिषद की एक सीट पर भी उम्मीदवार को उतार दिया है.
MLC पद के लिए योगेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है. उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की जानकारी आरएलडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करके दी है.
बता दें कि आरएलडी ने एनडीए के साथ गठबंधन किया है. जिसके बाद बीजेपी ने उसे उत्तर प्रदेश में 2 सीटें दी हैं. इससे पहले आरएलडी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…