Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने YUGM Conclave को किया संबोधित, बोले- भारत के भविष्य को Transform करेगी Talent, Temperament और Technology की Trinity

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, देश में नई National Education Policy लाई गई है. इसे शिक्षा के Global Standards को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

PM Modi

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के भारत मंडपम में युग्म (YUGM) कॉन्क्लेव को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज यहां सरकार, एकेडमी, साइंस और रिसर्च से जुड़े भिन्न भिन्न क्षेत्र के लोग इतनी बड़ी संख्या में उपस्थि​त हैं. इस एकजुटता को ही युग्म कहते हैं. एक ऐसा युग्म जिसमें विकसित भारत के फ्यूचर टेक से जुड़े स्टेकहोल्डर्स एक साथ जुड़े हैं, एक साथ जुटे हैं. मुझे विश्वास है, हम जो भारत की इनोवेशन कैपेसिटी और डीप टेक में भारत की भूमिका को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, उसे इस आयोजन से बल मिलेगा.

PM Modi ने YUGM कॉन्क्लेव को संबोधित दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, देश में नई National Education Policy लाई गई है. इसे शिक्षा के Global Standards को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. नई Education Policy आने के बाद हम भारतीय एजुकेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव भी देख रहे हैं. किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर होता है, इसलिए ये जरूरी है कि हम अपने युवाओं के भविष्य के लिए और उनको भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करें. इसमें बड़ी भूमिका देश के एजुकेशन सिस्टम की भी होती है, इसलिए हम देश के एजुकेशन सिस्टम को 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Parshuram Jayanti: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- भगवान परशुराम की कृपा से हर किसी का जीवन साहस और सामर्थ्य से परिपूर्ण रहे

पीएम मोदी ने कहा, DIKSHA प्लेटफॉर्म के तहत One Nation, One Digital infrastructure का निर्माण किया गया है. ये infrastructure, AI based है. इसका इस्तेमाल देश की 30 से ज्यादा भाषाओं और 7 विदेशी भाषाओं में textbooks तैयार करने में हो रहा है. One Nation, One Subscription ने युवाओं को ये भरोसा दिया है कि सरकार उनकी जरूरतों को समझती है. आज इस योजना की वजह से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों की पहुंच World Class Research Journals तक आसान हो गई है.

Trinity ही भारत के भविष्य को Transform करेगी

उन्होंने आगे कहा, Talent, Temperament और Technology की Trinity ही भारत के भविष्य को Transform करेगी. इसके लिए हम भारत के बच्चों को बचपन में ही जरूरी एक्पोजर दे रहे हैं. हमने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए अगले 25 वर्षों की समयसीमा तय की है. हमारे पास समय सीमित है, लक्ष्य बड़े हैं. इसलिए ये जरुरी है कि हमारे idea की prototype से product तक की यात्रा भी कम से कम समय में पूरी हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital