पीएम मोदी.
Parshuram Jayanti: देश भर में धूमधाम से भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि शस्त्र और शास्त्रों के दिव्य ज्ञान के लिए पूजनीय भगवान परशुराम की कृपा से हर किसी का जीवन साहस और सामर्थ्य से परिपूर्ण रहे.
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शस्त्र और शास्त्रों के दिव्य ज्ञान के लिए पूजनीय भगवान परशुराम की कृपा से हर किसी का जीवन साहस और सामर्थ्य से परिपूर्ण रहे, यही कामना है.”
सभी देशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शस्त्र और शास्त्रों के दिव्य ज्ञान के लिए पूजनीय भगवान परशुराम की कृपा से हर किसी का जीवन साहस और सामर्थ्य से परिपूर्ण रहे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2025
बता दें कि परशुराम जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. मान्यता है कि भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram), भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और यह भगवान शिव के परम भक्त माने जाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल परशुराम जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाई जाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं भगवान परशुराम कौन थे साथ ही परशुराम जयंती 2025 की पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में.
यह भी पढ़ें- Parshuram Jayanti 2025: आज है परशुराम जयंती, जानें कौन थे भगवान परशुराम? पूजन -विधि व मुहूर्त
कौन थे Bhagwan Parshuram?
भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) के बारे में हिंदू शास्त्रों में कई कथाएं मिलती हैं. उनका जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था. परशुराम जी का स्वाभाव बहुत ही क्रोधी था लेकिन वे महान योद्धा और धर्म के रक्षक थे. भगवान परशुराम ने अपनी शक्ति और शास्त्र विद्या के कारण कई योद्धाओं को शिक्षा दी जिनमें भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महान योद्धा शामिल थे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


