देश

“ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक Global इकोसिस्टम की नींव रखी जा रही है”, WAVES Summit में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित 4 दिवसीय WAVES Summit का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज यहां मुंबई में 100 से अधिक देशों के Artist, Investors और Policy Makers एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं। एक तरह से आज यहां Global Talent और Global Creativity के एक Global Eco-system की नींव रखी जा रही है.

पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा, “World Audio Visual And Entertainment Summit यानि WAVES, ये सिर्फ एक Acronym नहीं है. ये एक Wave है -Culture की, Creativity की, Universal Connect की. WAVES एक ऐसा Global Platform है, जो आप जैसे हर Artist, हर Creator का है. जहां हर कलाकार, हर युवा एक नए Idea के साथ Creative World के साथ जुड़ेगा.”

उन्होंने कहा, आज 1 मई है. आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के जी थे और कल ही उनकी जन्मजयंती थी. बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और अमित शाह ने दी महाराष्ट्र दिवस की बधाई, गौरवशाली इतिहास का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, “आज WAVES में इस मंच पर हमनें भारतीय सिनेमा के अनेक दिग्गजों को डाक टिकट के माध्यम से याद किया है. बीते वर्षों में मैं कभी Gaming World, कभी Music की दुनिया के लोगों से फिल्म मेकर्स से मिला, कभी स्क्रीन पर चमकने वाले चेहरों से मिला. इन चर्चाओं में अक्सर भारत की क्रिएटिविटी, क्रिएटिव कैपेबिलिटी और Global Collaboration की बातें उठती थीं. लाल किले से मैनें ‘सबका प्रयास’ की बात कही है. आज मेरा ये विश्वास और पक्का हो गया है कि आप सभी का प्रयास आने वाले वर्षों में WAVES को नई ऊंचाई देगा.

“भारत के पास कहानियों का खजाना है”

ये Create In India, Create For The World का सही समय है. आज जब दुनिया Storytelling के नए तरीके ढूंढ रही है, तब भारत के पास हजारों वर्षों की अपनी कहानियों का खजाना है, और ये खजाना Timeless है, Thought-Provoking है और Truly Global है.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत में Orange Economy का उदय काल है. Content, Creativity और Culture, ये Orange Economy की तीन धुरी हैं. Indian Films की पहुंच अब दुनिया के कोने-कोने में हो रही है. आज 100 से अधिक देशों में भारतीय फिल्में रिलीज होती हैं. इसलिए आज बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक Indian Content को Subtitles के साथ देख रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एआई क्रांति पर धनवर्षा! 2026 में 49.5% बढ़ेगा ग्लोबल खर्च, 2.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा बजट

Global AI Spending: गार्टनर की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)…

2 hours ago

UCC के खिलाफ क्यों खड़ी है देश की सबसे पुरानी पार्टी? कांग्रेस ने दिए 4 बड़े तर्क

समान नागरिक संहिता (UCC) पर कांग्रेस का विरोध क्यों है? 21वें विधि आयोग की रिपोर्ट…

2 hours ago

Explainer: नए UPI फ्रेमवर्क में P2P लेन-देन पूरी तरह फ्री, ₹2000 से कम के मर्चेंट पेमेंट पर भी नहीं लगेगा MDR

New UPI Guidelines: वित्त मंत्रालय ने नए यूपीआई फ्रेमवर्क पर स्थिति साफ करते हुए कहा…

2 hours ago

कोलकाता के छोटे कमरे से हर भारतीय रसोई तक: जानिए कैसे बनी देश की सबसे पुरानी बिस्किट कंपनी ‘ब्रिटानिया’

महज 295 रुपये से शुरू होकर 1.21 लाख करोड़ की कंपनी बनने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज…

2 hours ago

बज़्म-ए-सहाफ़त: नए भारत की बात, उर्दू के साथ, भारत एक्सप्रेस उर्दू का नेशनल कॉन्क्लेव

NEW DELHI: ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ का तीसरा संस्करण 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल…

3 hours ago