देश

G-20 Summit: बाइडेन-मोदी की मुलाकात…ड्रोन-रक्षा सौदे और परमाणु रिएक्टर्स पर समझौता संभव, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस

दिल्ली में 7 सिंतबर से शुरू होने वाले जी-20 समिट में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आ रहे हैं. जिसको लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी बीच जो बाइडेन और पीएम मोदी की होने वाली बैठक को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी और प्रेसीडेंट बाइडेन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

ड्रोन, रक्षा सौदे और माड्यूलर परमाणु रिएक्टर्स पर हो सकता है समझौता

पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच जिन मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है. उसमें ड्रोन सौदे, रक्षा सौदे माड्यूलर परमाणु रिएक्टर्स पर समझौता हो सकता है. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन के लिए दोनों देश संयुक्त रूप से मदद देने के लिए हाथ मिला सकते हैं. इस दौरान भारत ये कोशिश करेगा कि अमेरिका में भारतीयों के लिए वीजा व्यवस्था को और आसान किया जाए. साथ ही एकदूसरे देशों में वाणिज्य दूतावास स्थापित किए जाने पर भी चर्चा संभव है.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर, जहां होने जा रहा है जी-20 समिट, जानिए कैसा है भारत मंडपम ?

जून में अमेरिका यात्रा पर गए थे पीएम मोदी

इसी साल जून के महीने में पीएम मोदी की हुई अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 6 परमाणु रिएक्टर्स के निर्माण के लिए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और वेस्टिंग हाउस इलेक्ट्रिक कंपनी से बीच बतचीत हुई थी. अब छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर्स प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर चर्चा चल रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच इसपर बातचीत हो.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

9 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

11 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago