देश

Ghosi Bypoll: उपचुनाव में हार देख बौखलाई BJP, पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर चुनाव में करा रही धांधली, सपा का बड़ा आरोप

Ghosi Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह सात बजे से मतदाता अपने घर से निकलकर वोट करने के लिए जा रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही दोनों पार्टियों में अब आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है. सपा ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अपनी हार देखकर बौखलाई हुई है, इसलिए चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. सपा के पदाधिकारियों को रेड कार्ड और यलो कार्ड दिए जा रहे हैं.

सपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा कि, “बीजेपी सरकार चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है ! भाजपा सरकार घोसी में अपनी हार सामने देखकर बौखलाई हुई है. इसलिए पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर चुनाव में धांधली के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को रेड और यलो कार्ड जारी करवा रही है. संज्ञान ले चुनाव आयोग.” इसके साथ ही सपा ने रेड और यलो कार्ड की कुछ फोटो भी शेयर की है.

मुख्य निर्वाचन आयोग को लिखी चिट्ठी

इसके अलावा सपा ने एक मुख्य निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने अपनी शिकायत में लिखा कि मऊ जिले की विधानसभा क्षेत्र 354- घोसी के बूथ संख्या- 147 मोहमदिया मदरसा बड़ागांव करीमुद्दीनपुर में मुस्लिम मतदाताओं को अधिकारी द्वारा जबरन मतदान करने से वंचित किया जा रहा है. मतदाता सूची में उनके नाम होने के बावजूद उन्हें यह कहकर लौटाया जा रहा है कि आपका वोट पड़ चुका है जब दो लोग इसका प्रतिकार कर यह कहते है कि अभी तक मैंने वोट नही डाला है तो मेरा वोट कैसे पड़ गया है.

भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर पुलिस व मतदान अधिकारी मां-बहन की भद्दी भद्दी गालियां देकर उन्हें वहां से भगा दे रहे है किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित करना एक आपराधिक कृत्य है तथा लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है.

मऊ की विधान सभा क्षेत्र 354- घोसी के बूथ संख्या-60 दौलतपुर के प्रधान रविन्द्र नाथ और बूथ संख्या-419 के बूथ एजेन्ट धर्मेन्द्र यादव को स्थानीय पुलिस उठा ले गयी है और उन पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने और कराने का दबाव बना रही है. कृपया तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हुए पकड़े गये प्रधान को पुलिस अभिरक्षा से छुडाने का कष्ट करें.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago