Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G-20 Summit: बाइडेन-मोदी की मुलाकात…ड्रोन-रक्षा सौदे और परमाणु रिएक्टर्स पर समझौता संभव, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस

दिल्ली में 7 सिंतबर से शुरू होने वाले जी-20 समिट में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आ रहे हैं. जिसको लेकर तैयारियों के खास इंतजाम किए जा रहे हैं.

पीएम मोदी और जो बाइडेन की होगी बैठक (फाइल फोटो)

दिल्ली में 7 सिंतबर से शुरू होने वाले जी-20 समिट में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आ रहे हैं. जिसको लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी बीच जो बाइडेन और पीएम मोदी की होने वाली बैठक को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी और प्रेसीडेंट बाइडेन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

ड्रोन, रक्षा सौदे और माड्यूलर परमाणु रिएक्टर्स पर हो सकता है समझौता

पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच जिन मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है. उसमें ड्रोन सौदे, रक्षा सौदे माड्यूलर परमाणु रिएक्टर्स पर समझौता हो सकता है. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन के लिए दोनों देश संयुक्त रूप से मदद देने के लिए हाथ मिला सकते हैं. इस दौरान भारत ये कोशिश करेगा कि अमेरिका में भारतीयों के लिए वीजा व्यवस्था को और आसान किया जाए. साथ ही एकदूसरे देशों में वाणिज्य दूतावास स्थापित किए जाने पर भी चर्चा संभव है.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर, जहां होने जा रहा है जी-20 समिट, जानिए कैसा है भारत मंडपम ?

जून में अमेरिका यात्रा पर गए थे पीएम मोदी

इसी साल जून के महीने में पीएम मोदी की हुई अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 6 परमाणु रिएक्टर्स के निर्माण के लिए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और वेस्टिंग हाउस इलेक्ट्रिक कंपनी से बीच बतचीत हुई थी. अब छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर्स प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर चर्चा चल रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच इसपर बातचीत हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest