देश

दो दशक पुरानी है मोदी–पुतिन की दोस्ती, मुलाकात पर पूरे विश्व की निगाहें…रिश्तों में आएगी नई मजबूती

रूस के राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर भारत आने वाले हैं. इस दौरे को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं. पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 23वीं द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे. 4 से 5 दिसंबर के इस दौरे में पुतिन और PM मोदी की मुलाकात पर सबकी नजर होगी. बाता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन का रिश्ता 25 साल पुराना है.

ऐसा बताया जा रहा है कि PM मोदी की पहली मुलाकात राष्ट्रपित पुतिन से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुई थी. तब की तस्वीरें अभी वायरल हो रही हैं जब पुतिन ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते उनसे मुलाकात की थी.

25 साल पुराना मोदी-पुतिन का रिश्ता

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच लगभग 25 वर्ष पुराना संबंध है. साल 2001 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मास्को का दौरा किया था, तब उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे. उस समय की तस्वीर अब वायरल हो रही है, जब पुतिन भारत के दौरे पर है.

4 साल पहले आए थे पुतिन भारत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिसंबर 2021 में भारत का दौरा किया था. यह दौरा 4 साल पहले किया गया था. भारत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस बार के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है. रूसी सेना की एक टीम कई दिन पहले यहां पहुंच चुकी है और सुरक्षा इंतजाम का जायजा ले रही है. पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आने वाले हैं.

बता दें कि, ग्लोबल साउथ में भारत और रूस की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है. दोनों देश इस समूह में अपने हितों को बढ़ावा दे रहे हैं. एक तरफ रूस ग्लोबल साउथ में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है, दूसरी ओर भारत इस समूह के वैश्विक हितों के बारे में विश्व पटल पर आवाज उठा रहा है.

भारत दौरे पर करेंगे कई समझौते

राष्ट्रपित पुतिन की यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं. उनकी यात्रा का मकसद समग्र द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देना है. मोदी और पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ के क्षेत्र में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है. माना जा रहा है इस वार्ता पर पश्चिमी देशों की पैनी निगाह रहेगी.


ये भी पढ़ें: रक्षा से लेकर स्पेस तक….भारत की ताकत बढ़ाने में रूस का अहम योगदान; जानें दोस्ती की दशको पुरानी कहानी


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

32 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

35 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

50 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

52 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago