Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

PM Modi On Paper Leak: पीएम मोदी ने पेपर लीक मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाई जाएगी तथा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

PM Modi On Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएगा. इसके लिए संबंधित विभागों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई- पीएम

पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा युवा के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लिखा, “विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ”

‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि पेपर लीक के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि आरोपियों को कम समय में कड़ी सजा मिल सके.


ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…आज फिर बंद हैं दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट


पीएम मोदी ने दोहराया कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उनके इस ऐलान को छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. सरकार का मानना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से पेपर लीक के मामलों का जल्द निपटारा होगा और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest