देश

PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मैरीटाइम सेक्टर में किया बड़ा ऐलान

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समुद्री क्षेत्र (मैरीटाइम सेक्टर) में कई बड़े ऐलानों की झड़ी लगा दी. उन्होंने हजारों करोड़ रुपये के शिपिंग और पोर्ट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया, साथ ही भारत को वैश्विक समुद्री शक्ति बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, सीआर पाटिल, शांतनु ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल भावनगर का नहीं, बल्कि पूरे भारत का है, जो समुद्र से समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है.

विदेशी निर्भरता को सबसे बड़ा दुश्मन बताया

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन कोई बाहरी ताकत नहीं, बल्कि दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है. उन्होंने कहा, “100 दुखों की एक ही दवाई है, आत्मनिर्भर भारत.” पीएम ने विदेशी निर्भरता को खत्म करने और हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत की क्षमताओं को नजरअंदाज किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने भारत के शिपिंग सेक्टर को बर्बाद कर दिया, जिससे भारत का 95 प्रतिशत समुद्री व्यापार विदेशी जहाजों पर निर्भर हो गया.

पीएम मोदी ने बताया कि भारत हर साल करीब 6 लाख करोड़ रुपये विदेशी शिपिंग कंपनियों को किराये के रूप में देता है, जो देश के डिफेंस बजट के बराबर है. उन्होंने कहा कि अब सरकार बड़े जहाजों को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा दे रही है, जिससे शिपिंग कंपनियों को बैंक लोन और अन्य वित्तीय सुविधाएं मिल सकेंगी. सरकार तीन नई योजनाओं पर भी काम कर रही है, जिनसे शिप बिल्डिंग को बढ़ावा मिलेगा. इन योजनाओं पर अगले कुछ वर्षों में 70,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सदियों से समुद्री शक्ति रहा है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत की इस खोई हुई विरासत को फिर से स्थापित किया जाए. उन्होंने आईएनएस विक्रांत और स्वदेशी पनडुब्बियों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में शिप बनाने की क्षमता है.

लोथल में दुनिया का सबसे बड़ा मैरीटाइम म्यूज़ियम

उन्होंने कहा कि लोथल में दुनिया का सबसे बड़ा मैरीटाइम म्यूज़ियम बनाया जा रहा है, जो भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाएगा. प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत में पिछले 11 वर्षों में पोर्ट की क्षमता दोगुनी हुई है. शिप टर्नअराउंड टाइम दो दिन से घटकर एक दिन से कम हुआ है. देश में बड़े पोर्ट्स बन रहे हैं और सागरमाला जैसी स्कीमों से कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है.

उन्होंने कहा कि शिपबिल्डिंग को “मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज” कहा जाता है, क्योंकि इससे जुड़े सेक्टरों में भी बड़े स्तर पर रोजगार सृजन होता है. शिप इंडस्ट्री की एक जॉब से सप्लाई चेन में 6-7 नई नौकरियां बनती हैं. पीएम मोदी ने बताया कि भारत अब दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है जो सी-फेरर्स (नाविक) सप्लाई करता है. जहां एक दशक पहले इनकी संख्या 1.25 लाख थी, वहीं अब यह 3 लाख से ज्यादा हो चुकी है.

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं. उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों पर “गर्व से कहो, यह स्वदेशी है” का पोस्टर लगाएं, जिससे हर उत्सव देश की समृद्धि का पर्व बन जाए. पीएम ने भावनगर की जनता का आभार जताया और बच्चों द्वारा दिए गए चित्रों को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया. उन्होंने कहा कि भावनगर की यह रैली आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत संदेश है.

ये भी पढ़ें: गुजरात के भावनगर में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा-विदेशी निर्भरता ही भारत का असली दुश्मन

-भरत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago