देश

‘संस्कृत’ में क्रिकेट सिखा रहे यश सालुंड्के को पीएम मोदी ने सराहा, ‘मन की बात’ में किया जिक्र

PM Modi praised Yash Salunke: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में ‘संस्कृत’ भाषा पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने संस्कृत में कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स यश सालुंड्के को सराहा, जो इस भाषा के साथ युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि संस्कृति और सोशल मीडिया की दुनिया ने संस्कृत को नई प्राणवायु दे दी है.

पीएम मोदी ने कहा कि ‘संस्कृत’ का नाम सुनते ही हमारे मन-मस्तिष्क में हमारे धर्मग्रंथ, वेद, उपनिषद, पुराण, शास्त्र, प्राचीन ज्ञान-विज्ञान, आध्यात्म और दर्शन आते हैं. एक समय इन सभी के साथ-साथ ‘संस्कृत’ बातचीत की भी भाषा थी. उस युग में अध्ययन और शोध संस्कृत में ही किए जाते थे. नाट्य मंचन भी संस्कृत में ही होते थे, लेकिन दुर्भाग्य से गुलामी के कालखंड में भी और आजादी के बाद भी संस्कृत लगातार उपेक्षा का शिकार हुई. इस वजह से युवा पीढ़ियों में संस्कृत के प्रति आकर्षण भी कम होता चला गया, लेकिन अब समय बदल रहा है. संस्कृत का भी समय भी बदल रहा है.

सोशल मीडिया को दिया क्रेडिट

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिनों कई युवा संस्कृत को लेकर बहुत रोचक काम कर रहे हैं. आप सोशल मीडिया पर जाएंगे, तो आपको ऐसी कई रील्स दिखेगी, जहां कई युवा संस्कृत में और संस्कृत के बारे में बात करते दिखाई देंगे. कई लोग अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए संस्कृत सिखाते भी हैं. ऐसे ही एक युवा कंटेंट क्रिएटर हैं- यश सालुंड्के. यश की खास बात ये है कि वो कंटेंट क्रिएटर भी हैं और क्रिकेटर भी हैं. संस्कृत में बात करते हुए क्रिकेट खेलने की उनकी रील्स लोगों ने खूब पसंद की है.

ये भी पढ़ें: ब्लू इकोनॉमी का नया प्लान: ASEAN Summit में पीएम मोदी का ग्लोबल साउथ पर बड़ा संदेश

लोकप्रिय हो रही है संस्कृत

इसके साथ ही यश सालुंड्के की एक रील्स भी इस कार्यक्रम में सुनाई गई, जिसमें वह कहते हैं- पश्यतु! अहं कथं क्रीडामि (देखो! मैं कैसे खेलता हूं). इसके बाद यश बैटिंग तकनीक के बारे में सिखाते हैं. इस वीडियो में यश संस्कृत में ही बात करते नजर आते हैं. वह कहते हैं- “भ्रात: नूतनं कन्दुकं गृह्णातु (भाई: एक नई गेंद ले आओ). इमं कन्दुकं सावधानेन पश्य च षटकाय ताडय (इस गेंद को ध्यान से देखो और छक्का मारो). संस्कृत का इस तरीके से प्रसार काफी लोकप्रिय हो रहा है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

40 minutes ago