देश

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पुराल से बना कमल रहा आकर्षण का केंद्र

हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें संगठन को मजबूत करने, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के लक्ष्य जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. मुलाकात के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को हरियाणा की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया पुराल से बना कमल का फूल भेंट किया.

यह खास उपहार सिर्फ एक स्मृति-चिह्न नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा संदेश भी जुड़ा था. धान के अवशेषों और प्राकृतिक रेशों से तैयार किया गया यह कमल ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय हुनर को दर्शाता है. ऐसे उत्पादों के जरिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और हरियाणा की पारंपरिक कला को नई पहचान मिल रही है.

प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्रेरणा का स्रोत- डॉ. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नरेंद्र मोदी से मिलना और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा. उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के महत्वपूर्ण पलों में से एक बताया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं. उनके नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. डॉ. गुप्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा हर कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश दिया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जोर हमेशा सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने पर रहा है. उनके मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी.

महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री की सोच की सराहना

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह धरातल पर दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राजनीति, विज्ञान, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं.

उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कदम देश की आधी आबादी को आगे बढ़ने के नए अवसर दे रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा हरियाणा में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए काम करती रहेगी.

जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. यह विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.

उन्होंने कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगी. उनका लक्ष्य रहेगा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाए.

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन हरियाणा भाजपा के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्प का आधार बनेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के विजन के साथ पार्टी कार्यकर्ता सेवा और संगठन के मूल मंत्र को लेकर विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे.

ये भी पढे़ं- भारत के रिकॉर्ड 863.1 अरब डॉलर के निर्यात में एफटीए की बड़ी भूमिका, नए बाजारों तक बढ़ी पहुंच- मोदी सरकार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

वकीलों और मुवक्किलों की गोपनीयता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसी द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री…

11 minutes ago

‘राशन में गड़बड़ी तो चुप्पी नहीं…’, WhatsApp से भेजें ‘Hi’ और दिल्ली से पाएं समाधान

Anna Sahayata WhatsApp Number: भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई पहल…

19 minutes ago

नेपाल की बारिश से बिहार में आफत, बागमती खतरे के निशान से पार, मुजफ्फरपुर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा…

21 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यप्रणाली और प्रासंगिकता पर उठे सवाल, जेड. के. फैजान बोले-निष्क्रिय और अप्रभावी हो गया है संगठन

पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड. के. फैजान ने ऑल…

23 minutes ago

हाथ में नियुक्ति पत्र, चेहरे पर मुस्कान: नवनियुक्त पंचायत अधिकारियों संग CM योगी की सेल्फी हुई वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम…

38 minutes ago

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

46 minutes ago