देश

PM Modi ने Rahul Gandhi को लेकर की थी ये भविष्यवाणी, जो महाराष्ट्र चुनावों के बाद सच हो गई! जानें क्या कहा था

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है. वहां अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल साइट एक्स पर वायरल हुआ है, जिसमें वे वीर सावरकर को लेकर दिए गए अपमानजनक बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया में पीयूष गोयल, संबित पात्रा समेत भाजपा के कई नेताओं ने शेयर किया है.

पीएम मोदी ने क्या कहा

इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कहते नजर आ रहे हैं, ‘मैंने दूसरी चुनौती वीर सावरकर को लेकर दी थी. कांग्रेस के नेतृत्व ने लगातार पूरे देश में वीर सावरकर का अपमान किया है. उन्हें गालियां दी हैं. हालांकि महाराष्ट्र में वोट पाने के लिए इन लोगों ने वीर सावरकार को टेंपररी (अस्थायी तौर पर) गाली देना बंद ​कर दिया है, लेकिन वीर सावरकर के तप और त्याग के लिए उनके मुंह से सत्य नहीं निकला.’

मोदी के इस बयान के ​साथ वीडियो में अंग्रेजी में लिखा हुआ है, ‘As PM Modi Predicted’. यानी जैसा कि पीएम मोदी ने भविष्यवाणी की थी. पीएम मोदी के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आता है.

राहुल गांधी क्या बोले

इसमें राहुल गांधी संविधान की किताब लिए हुए हैं, जिसे दिखाते हुए वे लोगों से पूछते हैं, ‘मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इसमें सावरकर की आवाज है क्या? इसमें कहीं लिखा है कि हिंसा का प्रयोग करना चाहिए. इसमें कहीं लिखा है कि किसी व्यक्ति को मारना चाहिए… डराना चाहिए… काटना चाहिए… कहीं लिखा है इस किताब में.’

उनके इस बयान के साथ लिखा हुआ है, ‘RAGA started abusing Veer Savarkar as soon as Maharashtra Election Ended’. यानी जैसे ही महाराष्ट्र चुनाव खत्म हुआ राहुल गांधी ने वीर सावरकर को गालियां देनी शुरू कर दीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

7 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

26 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

52 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

2 hours ago